Nathan Lyon : ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने तीन ऐसे बल्लेबाजों के नाम का खुलासा किया है जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है. लियोन ने जिन तीन बल्लेबाजों के नाम का खुलासा किया है उसमें से दो भारतीय हैं. दरअसल, जब उनके पूछा गया कि आपके खिलाफ किन बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है. इसपर लियोन ने रिएक्ट किया और तीन बल्लेबाजों के नाम बताए. सिडनी क्रिकेट गाउंड के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें लियोन ने उन तीन बल्लेबाजों के बारे में बात की है.
लियोन के अनुसार, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एबी डिविलियर्स ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्हें गेंदबाजी करना हमेशा मुश्किल भरा रहा था और ये तीनों बल्लेबाजों ने मेरी गेंदबाजी के सामने बेहतर खेल दिखाया है. लियोने कहा कि, "मेरे सामने जिस बल्लेबाज ने बेस्ट क्रिकेट खेली है. यह बताना काफी मुश्किल है. मैं कुछ महान खिलाड़ियों के सामने खेला हूं. मैं आपको तीन बताता हूं, ये विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लियोन ने आगे ये भी कहा कि, इन बल्लेबाजों को आउट करने के लिए आपको लगातार उनके डिफेंस पर गेंदबाजी करनी पड़ती है. उनके डिफेंस को तोड़कर ही आप इन बल्लेबाजों को आउट कर पाएंगे. मैंने उन्हें लगातार उनके डिफेंस पर अटैक किया था. जिसके कारण ही मुझे सफलता मिली. ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर ने कहा कि, मैं संघर्ष करने में पीछे नहीं रहता हूं."
Nathan Lyon on the best players he's played against:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 1, 2024
Virat Kohli.
Sachin Tendulkar.
AB De Villiers.pic.twitter.com/XLy5Ux8tAB
बता दें कि हाल ही में लियोन ने टेस्ट में 500 विकेट पूरे किए थे. लियोन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के चौथे स्पिनर बन गए हैं तो वहीं दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बने हैं. लियोन से पहले मुरलीधरन, शेन वार्न और अनिल कुंबले ने टेस्ट में 500 विकेट से ज्यादा विकेट हासिल करने में सफलता पाई थी.
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर और वकार यूनिस में कौन था सबसे खतरनाक गेंदबाज ? वसीम अकरम ने दिया जवाब
अब लियोन सिडनी टेस्ट मैच में पाकिस्तान (AUS vs PAK) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से पाकिस्तान से आगे हैं. अब तीसरे टेस्ट मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान की टीम का पूर्ण सफाया करना चाहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं