Shoaib Akhtar vs Waqar Younis: वकार यूनिस और वसीम अकरम ने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अपनी गेंदबाजी से काफी योगदान दिया है. वसीम और वकार ने एक दूसरे के साथ काफी क्रिकेट खेली है और बल्लेबाजों में अपना डर कायम करने में सफल रहे थे. वसीम और वकार की गेंदबाजी को खेलना बल्लेबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं थी. वहीं, इन दो गेंदबाजों के अलावा शोएब अख्तर एक ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिनकी तेज गेंदबाजी का सामना करना बल्लेबाजों के लिए टेढ़ी खीर होता था. अब वसीम (Wasim Akram on Shoaib Akhtar vs Waqar Younis) ने अख्तर और वकार यूनिस की तुलना को लेकर बात की है. स्पोर्ट्सक्रीड़ा के साथ बात करते हुए वसीम ने अख्तर और वकार यूनिस में कौन बेहतर था. इसको लेकर अपनी राय दी है.
यह भी पढ़ें: Team India Schedule 2024: टी-20 वर्ल्ड कप के अलावा इन टीमों के खिलाफ भारत खेलेगा सीरीज, ऐसा है पूरे साल का शेड्यूल
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पूर्व महान तेज गेंदबाज वसीम ने सीधे तौर पर वकार को अख्तर से बेहतर बताया है. वसीम ने कहा कि , इसमें कोई शक नहीं है कि शोएब अख्तर का सामना करना बल्लेबाजों के लिए काफी मुश्किल रहा था. अख्तर के पास के पास ताकत थी और वो काफी तेज गति से गेंद डालता था. लेकिन वकार के पास लाइन और लेंथ थी, इसके अलावा वकार स्विंग भी गेंद को अच्छे कराता था. वकार यूनिस और शोएब अख्तर के बीच तुलना नहीं हो सकती है. मेरे लिए वकार ही बेहतर थे लेकिन अख्तर जब अपने फॉर्म में होते थे तो उनकी गेंदबाजी को देखना काफी दिलचस्प होता था.
वहीं, अकरम से जब पूछा गया कि, आप ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान का कोच बनना चाहेंगे तो इसपर पूर्व गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया का नाम किया. अकरम ने कहा कि, ऐसा इसलिए नहीं कि मेरी वाइफ ऑस्ट्रेलिया से है. बल्कि ऑस्ट्रेलिया का कोच बनने से आप अपने काम को स्वतंत्र तौर पर कर पाएंगे जिससे टीम को फायदा होगा. इसलिए मैं ऑस्ट्रेलिया का कोच बनना चाहूंगा. बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट में काफी फेरबदल हुआ है. बाबर आजम की जगह शान मसूद को टेस्ट का कप्तान बनाया गया तो वहीं, शाहीन अफरीदी को टी-20 टीम की नया कप्तान बनाया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं