David Warner last test: सिडनी में डेविड वॉर्नर ( David Warner AUS vs PAK) अपने टेस्ट करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे. आखिरी टेस्ट मैच से पहले वॉर्नर को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, वॉर्नर का टेस्ट कैप 'बैगी ग्रीन' चोरी हो गई है जिसके बाद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों से कैप को लौटाने की अपील भी की है. बता दें कि वॉर्नर का सामानों से भरा एक बैग गायब हो गया है जिसमें उनका टेस्ट कैप 'बैगी ग्रीन' भी रखा हुआ था. ऐसे में वॉर्नर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और टेस्ट कैप (David Warner Test Cap) को लौटाने की अपील भी की है. वॉर्नर इस दौरान काफी इमोशनल भी नजर आए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वॉर्नर ने वीडियो शेयर कर लिखा, " दुर्भाग्य से ऐसा करना मेरा आखिरी उपाय है. दुर्भाग्य से किसी ने सामान से मेरा बैग निकाल लिया है, जिसमें मेरा कैप और मेरे बच्चों के लिए गिफ्ट थे. यह मेरे लिए भावुक है, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं वापस अपने हाथों में लेना पसंद करूंगा. यही बैकपैक है जो आप वास्तव में चाहते थे, तो मेरे पास यहां एक अतिरिक्त बैग है. आप किसी परेशानी में नहीं पड़ेंगे. अगर आप मेरी कैप लौटा दें तो मुझे यह आपको देने में खुशी होगी. वॉर्नर ने आगे ये भी कहा कि वह बैकपैक जिसमें दो बैगी ग्रीन कैप थे, वापस आएंगे, मुझे इसकी उम्मीद है. "
यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर और वकार यूनिस में कौन था सबसे खतरनाक गेंदबाज ? वसीम अकरम ने दिया जवाब
वहीं, इसके अलावा संन्यास ले रहे दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा कि 2018 के गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के बाद उनके कप्तानी करने पर लगे आजीवन प्रतिबंध से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता था लेकिन वह इस मामले से आगे बढ़ गए हैं.
वॉर्नर ने उस प्रकरण को लेकर कहा कि, "उस पूरे दौर में अपने पूरे करियर पर विचार करते हुए मुझे कोई पछतावा नहीं है क्योंकि जब आप आगे बढ़ेंगे तो आपके सामने बहुत सारी बाधाएं आएंगी. रास्ते में बाधाएं आएंगी लेकिन आपको आगे बढ़ना होगा और मैंने सम्मान के साथ ऐसा किया है" वार्नर ने यह भी खुलासा किया कि अगर उन्होंने रन नहीं बनाए होते तो वह लॉर्ड्स में 2023 एशेज सीरीज के दूसरे मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए तैयार थे. चयनकर्ताओं ने पहले केवल शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए एशेज टीम का चयन किया था और वार्नर तब फॉर्म के लिए संघर्ष कर रहे थे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं