डरबन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रन पर आउट हो गई. जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 27 रन बना पाने में सफल हो गई है. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने 190 रन की पारी खेली, वहीं, कप्तान पैट कमिंस ने 43 रन बनाए.
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान नंबर 10 पर बैटिंग करने आए नाथन लियोन ने 92 गेंद का सामना करते हुए 27 रन की पारी खेली, 27 रन बनाने के दौरान लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. लियोन टेस्ट क्रिकेट में नंबर 10 पर बैटिंग करते हुए 1000 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं.
हीं, नंबर 10 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में नंबर 2 पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड हैं जिनके नाम 825 रन दर्ज है. नंबर 3 पर नील वैगनर हैं जिन्होंने नंबर 10 पर बैटिंग करते हुए कुल 594 रन बनाने में सफलता हासिल की थी. इस मामले में नंबर 4 पर साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन हैं. स्टेन ने 568 रन बनाने का कमाल किया है. नंबर 5 पर न्यूजीलैंड के टिम साउदी हैं जिन्होंने नंबर 10 पर बैटिंग करते हुए टेसट् में 511 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के वकार यूनिस ने नंबर 10 पर बैटिंग करते हुए 496 रन बनाने का कमाल किया है. नंबर 7 पर भारत के बिशन सिंह बेदी हैं जिन्होंने टेस्ट करियर में नंबर 10 पर बैटिंग करते हुए 470 रन बनाए हैं.
यह भी पढ़ें | दूसरे टी-20 में हार के बाद एक्शन मोड में गंभीर, इंदौर में होप-रदरफोर्ड को रोकने के लिए तैयार किया मास्टर प्लान
यह भी पढ़ें | इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
मैट रेनेशॉ का कमाल
मैट रेनेशॉ साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं. 30 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज ने किंग्समीड में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में 397 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 21 चौकों के साथ 190 रन की पारी खेली.यह रेनेशॉ के टेस्ट करियर का दूसरा शतक रहा, जो उन्होंने करीब साढ़े 9 साल के लंबे इंतजार के बाद लगाया है. इससे पहले रेनेशॉ ने जनवरी 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में 184 रन की पारी खेली थी.
मैट रेनशॉ साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे पायदान पर पहुंच गए। उनसे ऊपर ग्रेग ब्लूएट हैं, जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध साल 1997 में जोहान्सबर्ग में 214 रन जड़े थे. एडम गिलक्रिस्ट साल 2002 में इसी मैदान पर 204 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं. वहीं, हर्बी कॉलिन्स ने जोहान्सबर्ग में साल 1921 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 203 रन बनाए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं