विज्ञापन

दर्द से कराहते रहे वेंकटेश अय्यर, मगर नहीं छोड़ा हौसला, क्या खेल दी अपने क्रिकेट करियर की यादगार पारी?

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में जरूर वेंकटेश अय्यर चोटिल होने की वजह से केवल 32 रन ही बना पाए. मगर उनके हौसले के लिए दुनिया हमेशा याद रखेगी.

दर्द से कराहते रहे वेंकटेश अय्यर,  मगर नहीं छोड़ा हौसला, क्या खेल दी अपने क्रिकेट करियर की यादगार पारी?
वेंकटेश अय्यर की साहसिक पारी

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला जब-जब याद किया जाएगा, तब-तब फाइनल मुकाबले में वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) की खेली गई पारी भी लोगों के दिलों में जिंदा होती रहेगी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर, कोहली के साथ पारी का आगाज करने मैदान में आए थे. वह लय में आते उससे पहले ही मांसपेशियों में खिंचाव के चलते दर्द से कराहने लगे. उनके दर्द को देख एक पल के लिए तो लगा कि वह मैदान छोड़कर चले जाएंगे. मगर यहां उन्होंने हौसला दिखाया. उन्होंने क्रीज पर बने रहने का फैसला लिया. इस दौरान टीम के लिए उन्होंने कुल 16 गेंदों का सामना किया. जहां 200.00 की स्ट्राइक रेट से 32 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसके बदौलत टीम शानदार आगाज करने में कामयाब रही. 

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन 

शुरुआती मुकाबलों में टीम से नजरअंदाज किए जाने के बाद जब अय्यर को मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया. उनके उम्दा खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरसीबी की तरफ से उन्होंने कुल सात मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह छह पारियों में 209 रन बनाने में कामयाब रहे. जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. 73 रनों की खेली गई अर्धशतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च अर्धशतकीय पारी रही.

वेंकटेश अय्यर का आईपीएल करियर

वेंकटेश अय्यर ने खबर लिखे जाने तक देश की प्रतिष्ठित लीग में कुल 69 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 63 पारियों में 1709 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और 13 अर्धशतक शामिल है. 104 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- जॉर्डन कॉक्स के कैच पर मचा विवाद, अंपायर से भिड़े पाटीदार, कोहली का भी ठनका माथा, VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Venkatesh Rajasekaran Iyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com