विज्ञापन

जॉर्डन कॉक्स के कैच पर मचा विवाद, अंपायर से भिड़े पाटीदार, कोहली का भी ठनका माथा, VIDEO

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में जॉर्डन कॉक्स के कैच पर विवाद मच गया है. कुछ लोगों का मानना है कि उनकी तरफ से पकड़ा गया कैच सही थी. वहीं कुछ लोग मान रहे हैं गेंद जमीन से टकरा गई थी.

जॉर्डन कॉक्स के कैच पर मचा विवाद, अंपायर से भिड़े पाटीदार, कोहली का भी ठनका माथा, VIDEO
जॉर्डन कॉक्स के कैच पर मचा विवाद

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. जहां जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) के कैच पर विवाद मच गया है. दरअसल, यह सारा विवाद 10वें ओवर में देखने को मिला. गुजरात की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि आरसीबी की तरफ से जैकब डफी गेंदबाजी कर रहे थे. डफी ने ओवर की आखिरी गेंद शॉर्ट बॉल डाली. जहां पुल करने के प्रयास में सुंदर चकमा खा गए. गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए डीप फाइन की दिशा में चली गई. यहां जॉर्डन कॉक्स ने दौड़ते हुए एक शानदार कैच लपकर सबको हैरान कर दिया. एक पल के लिए लगा कि सुंदर आउट हो चुके हैं. वह मैदान छोड़कर बाहर भी जाने लगे थे. मगर अंपायर का तभी आवाज आया कि वो थोड़े देर रुके रहें. यहां उनको फायदा भी मिला. रिप्ले में देखने पर साफ प्रतीत हो रहा था कि कैच लपकते दौरान गेंद जमीन पर टच हो गई थी. क्योंकि उंगलियां गेंद के नीचे नहीं थीं. जिसके बाद सुंदर को जीवनदान मिला और उन्हें नॉट आउट करार दिया गया. मगर यह बात आरसीबी के कप्तान और खिलाड़ियों को नहीं पची. उन्हें इस मुद्दे पर कप्तान से बहस करते हुए देखा गया. 

जीवनदान का वॉशिंगटन सुंदर ने उठाया फायदा 

विपक्षी टीम की तरफ से मिले इस जीवनदान के बाद वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) अपने आईपीएल करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे. उन्होंने टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 37 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 135.13 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 50 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच खूबसूरत चौके देखने को मिले.

गुजरात ने बनाए 160 रन 

अहमदाबाद में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सुंदर सर्वोच्च स्कोरर रहे. उनके अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए निशांत सिंधु ने 18 गेंद में 20 और बटलर ने 23 गेंदों में 19 रनों का योगदान दिया. 

रसिख सलाम ने चटकाए तीन विकेट 

आरसीबी की तरफ से फाइनल मुकाबले में रसिख सलाम ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खाते में दो-दो विकेट आए. वहीं क्रुणाल पंड्या एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर ने सुदर्शन को आउट करते हुए किया धमाका, आईपीएल में हासिल कर लिया जबरदस्त रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com