भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने अपनी ऑल-टाइम ग्रेट टेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है. जिसमें एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ओपनर के तौर पर उन्होंने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन का चुनाव का चुनाव किया है. नंबर तीन के लिए उन्होंने किसी और पर नहीं बल्कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग पर भरोसा जताया है. पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. चौथे स्थान पर उन्होंने खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में मशहूर सचिन तेंदुलकर को रखा है. तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट ही नहीं पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.
मुरली विजय ने पांचवें स्थान पर विराट कोहली को रखा है. कोहली के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में 9230 रन निकले हैं. भारत की तरफ से वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. छठवें स्थान के लिए उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर भरोसा जताया है. धोनी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग करने में भी महिर हैं. यही नहीं वह अपनी उम्दा कप्तानी के लिए भी दुनिया भर में मशहूर हैं.
मुरली विजय ने ऑलराउंडर के तौर पर दो खिलाड़ियों का चुनाव किया है. जिसमें सातवें स्थान पर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव और आठवें स्थान पर पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान को रखा है. ये दोनों खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कहर ढाने के लिए मशहूर हैं.
पेश तिकड़ी के तौर पर उन्होंने कर्टली एम्ब्रोस, मैलकम मार्शल और जसप्रीत बुमराह का चुनाव किया है. एम्ब्रोस ने टेस्ट क्रिकेट में 405, मार्शल ने 376 और जसप्रीत बुमराह 234 विकेट चटकाए हैं.
हैरानी वाली बात है कि मुरली विजय ने अपनी टीम में एक भी स्पिनर का चुनाव नहीं किया है. उन्होंने हंसते हुए कहा, 'कोई स्पिनर नहीं है, क्योंकि हम विदेशी परिस्थितियों में खेल रहे हैं.' 12वें खिलाड़ी के तौर पर मुरली विजय ने खुद को टीम में स्थान दिया है.
मुरली विजय की तरफ से चुनी गई ऑल-टाइम ग्रेट टेस्ट प्लेइंग इलेवन
वीरेंद्र सहवाग, मैथ्यू हेडन, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव, इमरान खान, कर्टली एम्ब्रोस, मैलकम मार्शल और जसप्रीत बुमराह. 12वां खिलाड़ी मुरली विजय.
यह भी पढ़ें- 16 चौके, 7 छक्के, 211.86 की स्ट्राइक रेट से शतक, भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी ने मचाया कोहराम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं