देश के होनहार बल्लेबाज यश धुल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धूम मचा दिया है. बिहार के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चला है. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए यश ने कुल 59 गेंदों का सामना किया. इस बीच 211.86 की स्ट्राइक रेट से 125 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 16 चौके और सात शानदार छक्के देखने को मिले. धुल की इस विस्फोटक पारी पर लगाम प्रताप सिंह ने लगाया. उन्होंने दिल्ली के इस बल्लेबाज को पृथ्वी राज के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
भारत को अंडर-19 का वर्ल्ड कप का खिताब जिता चुके हैं यश धुल
यश धुल अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी अंडर-19 का वर्ल्ड कप जीता चुके हैं. उनकी देख रेख में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2022 खिताब अपने हाथ में उठाया था. फाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम की भिड़ंत इंग्लैंड अंडर-19 के साथ हुई थी. जहां भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 टीम को चार विकेट से शिकस्त देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था.
सैयद मुश्ताक अली में खूब चल रहा है यश का बल्ला
यश धुल का बल्ला सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमकर चल रहा है. उनके बिहार के खिलाफ शतक लगाने से पहले उन्होंने बीते 16 नंवबर को पंजाब के खिलाफ 40 गेंदों में 195.00 की स्ट्राइक रेट से 78 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से सात और पांच छक्के निकले थे. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वह जम्मू एवं कश्मीर के खिलाफ 21 रन बनाने में कामयाब हुए थे.
यह भी पढ़ें- 'वैभव सूर्यवंशी रिटेन राजस्थान रॉयल्स 2027', रिटेंशन के बाद 'बॉस बेबी' का मजेदार अंदाज जीत लेगा दिल, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं