विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव की मुंबई से होगी विदाई? कप्तानी का ऑफर लेकर खड़ी दो फ्रेंचाइजी- रिपोर्ट

सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे. इसके बाद उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हाथ धोना पड़ा. वहीं अब रिपोर्ट्स में दावा है कि उनकी मुंबई टीम से छुट्टी भी तय है.

सूर्यकुमार यादव की मुंबई से होगी विदाई? कप्तानी का ऑफर लेकर खड़ी दो फ्रेंचाइजी- रिपोर्ट
Suryakumar Yadav Release From Mumbai Indians on card- Report

भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में जीता था, लेकिन इसके चार महीने बाद भी बीसीसीआई ने उन्हें कप्तानी से हटाने का फैसला लिया. कारण जगजाहिर था. सूर्या बीते कुछ समय से क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे. आईपीएल 2026 में उनके पास खुद को साबित करने का आखिरी मौका था, लेकिन वो वहां भी फ्लॉप रहे. इस सीजन उन्होंने 13 मैचों में 20.77 की औसत और 147.54 के स्ट्राइक रेट से कुल 270 रन बनाए. वहीं अब खबर हैं कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी भी बोर्ड के रास्ते पर ही चल पड़ी है और वह इस खिलाड़ी को रिलीज करने की तैयारी में है. 

रेवस्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस सूर्या से आगे बढ़ने का मन बना चुकी है और वो रिलीज होने के रडार पर हैं. मुंबई से सूर्या के ट्रेड को भी इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि पूर्व भारतीय कप्तान के लिए कोई खरीददार नहीं है. दो फ्रेंचाइजी- एक नार्थ से और एक ईस्ट से, सूर्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए तैयार खड़ी हैं और डील को पूरा करने के लिए कप्तानी का ऑफर भी दे रही हैं. 

मुंबई में आने से पहले सूर्यकुमार यादव कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे. लेकिन मुंबई में आने के बाद उनका खेल काफी बेहतर हुआ. 2014 से 2017 सीजन तक, कोलकाता के लिए 54 मैचों में सूर्या ने 608 रन बनाए थे. 22.51 की औसत और 131.88 की स्ट्राइक रेट से. इस दौरान वो सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए थे. 

जबकि मुंबई के लिए उन्होंने उसके बाद 124 मैच खेले और 36.78 की औसत और 151.75 की स्ट्राइक रेट से 3973 रन बनाए. उनके बल्ले से दो शतक और 30 अर्द्धशतक आए. सोशल मीडिया पर कई दिग्गजों ने इस बात की संभावना जताई है कि सूर्या एक बार फिर कोलकाता आ सकते हैं. सूर्या अपने करियर के आखिरी दौर में प्रवेश कर रहे हैं.  वह अच्छी विदाई के हकदार हैं. अगले सप्ताह जब मुंबई फ्रेंचाइजी अपनी रिव्यू मीटिंग करेगी, तब सूर्या को लेकर फैसला हो सकता है. इस विस्फोटक बल्लेबाज की नजरें यहां से जबरदस्त वापसी करने की होगी.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: एम्बाप्पे पूरा करेंगे खास 'शतक', इराक के खिलाफ मैच में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: 'रन बना रहा, लेकिन टीम में ना नाम फिर भी नहीं' जायसवाल को जगह नहीं मिलने पर पूर्व स्टार ने उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Indians, Suryakumar Ashok Yadav, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com