विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस जाएंगे यशस्वी जायसवाल? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा

कुछ दिनों पहले एक रिपोर्ट में दावा हुआ कि ऋषभ पंत सैलरी में कटौती के लेकर दिल्ली कैपिटल्स वापस आ रहे हैं. वहीं अब एक एक और ट्रेड को लेकर बड़ी खबर आ रही है.

राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस जाएंगे यशस्वी जायसवाल? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा
Rajasthan Royals Mumbai Indians Hardik Pandya Yashasvi Jaiswal IPL 2027 Trade

आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है और ट्रेड विंडो खुल गई है. इस साल के अंत में मिली नीलामी होगी, जबकि अगले साल मेगा नीलामी होने वाली है. ऐसे में कई टीमें अभी से ही अपनी नई टीम को आकार देने में जुटी हुई हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम में लौट सकते हैं. दावा था कि आईपीएल 2027 से पहले होने वाले ट्रेड में लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड कर सकती है और उनके बदले दिल्ली से कुलदीप यादव को ले सकती है. वहीं अब एक और नए ट्रेड को लेकर खबर आई है. 

मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या की राहें जुदा होना तय है. हार्दिक तीन सीजन पहले गुजरात से मुंबई आए थे, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा. पांच बार की चैंपियन इस सीजन अंक तालिका में नौंवे स्थान पर रही. सीजन के खत्म होने के साथ ही हार्दिक के मुंबई में भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं, जो अब सही साबित हो रही है. हालांकि, अभी तक किसी भी टीम का नाम सामने नहीं आया था कि कौन इस ऑलराउंडर में दिलचस्पी ले रहा है. लेकिन अब एक रिपोर्ट में दावा है कि यह राजस्थान रॉयल्स है. 

रेवस्पोर्ट्स की मानें तो, हार्दिक को लेकर मुंबई और राजस्थान के बीच बातचीत चल रही है. कहानी में यहीं क्लाइमैक्स है. मुंबई की नजरें जायसवाल पर हैं और वो राजस्थान से हार्दिक के बदले इस खिलाड़ी को चाहते हैं. रोहित शर्मा अपने करियर के आखिर में हैं, ऐसे में मुंबई अपने टॉप ऑर्डर को मज़बूत करने के लिए बेताब है. जायसवाल, जो मुंबई के घरेलू क्रिकेट में आगे बढ़े हैं, टॉप पर एक परफेक्ट होमकमिंग और लंबे समय का सॉल्यूशन हैं. 

राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक आईपीएल 2027 से पहले एक बड़ा ट्रेड करना चाहते हैं ताकि एक स्टेटमेंट दे सके और अपना कार्यकाल शुरू कर सके. यह देखना बाकी है कि बातचीत आगे बढ़ती है या नहीं. 

जायसवाल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, जिसके बाद राजस्थान ने उन्हें 2020 सीजन से पहले  2.40 करोड़ में अपनी  टीम में शामिल किया था. बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज तब से इस टीम का हिस्सा है. जायसवाल ने आईपीएल में 83 खेले मैचों में 33.68 की औसत और 152.80 की स्ट्राइक रेट के साथ 2593 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 18 अर्द्धशतक आए हैं. 2023 से जायसवाल जबरजस्त फॉर्म में हैं और उन्होंने हर सीजन अपनी टीम के लिए 400 से अधिक रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: एम्बाप्पे पूरा करेंगे खास 'शतक', इराक के खिलाफ मैच में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 के लिए BCCI का रोडमैप तैयार, अजीत अगरकर- गौतम गंभीर को जोड़ी को जिम्मा

लेखक के बारे में
img
मोहित झा
सब एडिटर
10वीं कक्षा में पढ़ते हुए जब पहली बार एनडीटीवी के लिए क्रांति संभव को एक वीडियो रिकॉर्ड करते देखा, उसी पल यह तय हो गया था कि आगे चलकर इसी संस्थान का ह... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Royals, Mumbai Indians, Cricket, Hardik Himanshu Pandya, Yashasvi Bhupendra Kumar Jaiswal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com