हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 सीजन निराशाजनक रहा. टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही. 14 खेले मैचों में सिर्फ 4 जीत पाई और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली शुरुआती टीमों में से एक रही. आईपीएल के 19वें संस्करण के खत्म होने के साथ ही राजस्थान में हार्दिक के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे. यह तो तय माना जा रहा है कि हार्दिक और मुंबई की राहें जुदा होंगी. लेकिन हार्दिक जाएंगे कहा? या फिर फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज करेगी. अब एक रिपोर्ट में इसको लेकर बड़ा दावा किया गया है.
रेवस्पोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत चल रही है. यह बातचीत डील फाइनल होने की कगार पर है. लेकिन यहां एक ट्विस्ट है. हार्दिक के बदले मुंबई राजस्थान के ओपनर यशस्वी जायसवाल को चाहती है. रोहित शर्मा अपने करियर के आखिरी चरण में हैं. जायसवाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं. ऐसे में जायसवाल को फ्रेंचाइजी लंबे समय के लिए एक स्थायी और व्यवहारिक विकल्प मानकर चल रही है.
अब सवाल होता है कि हार्दिक पांड्या अगर जाते हैं तो मुंबई का कप्तान कौन होगा? रिपोर्ट में इसका जवाब है- तिलक वर्मा. तिलक वर्मा का नाम तय नहीं है, लेकिन वह इस रेस में बाकियों से काफी आगे है. खबर की मानें तो अगले सप्ताह मुंबई की मीटिंग होनी है और इस रिव्यू मीटिंग में मुंबई कई अहम फैसले ले सकती है.
आईपीएल 2024 में हार्दिक की मुंबई में घर वापसी हुई थी और उस सीजन फ्रेंचाइजी अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही. हार्दिक का प्रदर्शन को अच्छा रहा. लेकिन उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा. साथ ही खिलाड़ियों के साथ उनके खराब रिश्तों की खबरें ने भी सुर्खियां बटोरी.
मुंबई ने अगले सीजन में धमाकेदार वापसी. वह क्वालीफायर-2 तक पहुंचने में सफल रही. लीग स्टेज के बाद टीम तीसरे स्थान पर रही थी. हालांकि, 2026 में फिर टीम का प्रदर्शन औंधे मुंह गिरा. टीम सिर्फ 4 मैच जीत पाई. हार्दिक की अगुवाई में मुंबई का जीत प्रतिशत 39 फीसदी है. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उनसे आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: एम्बाप्पे पूरा करेंगे खास 'शतक', इराक के खिलाफ मैच में हासिल करेंगे बड़ा मुकाम
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ मुंबई इंडियंस जाएंगे यशस्वी जायसवाल? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं