रोहित शर्मा को एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बना दिया है. हार्दिक के जाने के बाद अब इस सीजन एक बार फिर रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे. रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है. वहीं, आईपीएल के इतिहास में खिताब जीतने के मामले में एमएस धोनी और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं,दोनों ने 5-5 IPL खिताब जीते हैं, हालांकि, कप्तान के तौर पर सबसे ज्चादा मैच जीतने का रिकॉर्ड धोनी के नाम है, जिन्होंने 235 मैचों में 136 जीत हासिल की हैं. वहीं, रोहित शर्मा का कप्तान के तौर पर 5 IPL फाइनल में कभी न हारने का रिकॉर्ड है. बता दें कि हाल ही में धोनी ने आईपीएल से भी बतौर खिलाड़ी खुद को अलग कर दिया है.
आईपीएल इतिहास के 10 सबसे सफल कप्तान
| कप्तान | फ्रेंचाइजी | खिताब | जीतने के साल |
| धोनी | चेन्नई सुपरकिंग्स | 5 | 2010, 2011, 2018, 2021, 2023 |
| रोहित शर्मा | मुंबई इंडियंस | 5 | 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 |
| गौतम गंभीर | केकेआर | 2 | 2012, 2014 |
| रजत पाटीदार | आरसीबी | 2 | 2025, 2026 |
| शेन वार्न | राजस्थान रॉयल्स | 1 | 2008 |
| एडम गिलक्रिस्ट | डेक्कन चार्जर्स | 1 | 2009 |
| डेविड वॉर्नर | सनराइजर्स हैदराबाद | 1 | 2016 |
| हार्दिक पंड्या | गुजरात टाइटन्स | 1 | 2022 |
| श्रेयस अय्यर | केकेआर | 1 | 2024 |
रोहित शर्मा एक बार फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान
मुंबई इंडियंस के साथ रोहित का सफर बहुत खास रहा है. 2011 में इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने के बाद से, वह टीम के कई यादगार पलों का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया और टीम में जीत की संस्कृति बनाने में मदद की. फ्रेंचाइजी की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनके नेतृत्व, युवा प्रतिभाओं पर भरोसे और फैंस के साथ उनके गहरे जुड़ाव ने उन्हें मुंबई इंडियंस की कहानी का एक अभिन्न अंग बना दिया है.
बता दें कि रोहित बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. मुंबई की कप्तानी करते हुए 157 पारियों में 28.07 की औसत के साथ 3,986 रन बनाए हैं. इसके बाद पहले नंबर पर विराट कोहली का नाम है. कोहली ने बतौर कप्तान आईपीएल में 4949 रन बनाए हैं, धोनी बतौर कप्तान आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे कप्तान हैं.
यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा फिर से बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने कर दिया बड़ा ऐलान
यह भी पढ़ें | नंबर-1 बैटर विवियन रिचर्ड्स, लिली-होल्डिंग बने बेस्ट गेंदबाज, इमरान खान ने चुनी थी ऑलटाइम बेस्ट क्रिकेटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं