MS Dhoni Announcement On The Way? सीएसके की एक पोस्ट से फैंस के दिल की धड़कनें काफी तेज हो गई हैं. लोग जानने के लिए बेताब हैं कि फ्रेंचाइजी आखिरकार क्या अनाउंस करने वाली है. सीएसके की इस पोस्ट को लोग धोनी से भी जोड़कर देख रहे हैं. लोगों को शंका है कि कहीं माही का एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल का आखिरी मुकाबला तो नहीं है.
फ्रेंचाइजी की तरफ से साझा किए गए पोस्ट में लिखा गया है कि सुपरफैंस से अनुरोध है वह खेल पूरा होने के बाद भी उपस्थित रहें. आपके लिए कुछ विशेष होने वाला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
🚨🦁 Requesting the Superfans to Stay back after the game! 🦁🚨
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 12, 2024
Something special coming your way! 🙌🥳#CSKvRR #YellorukkumThanks 🦁💛 pic.twitter.com/an16toRGvp
सीएसके की इसी पोस्ट से फैंस के बीच खलबली मची हुई है. उनको डर सता रहा है कि कहीं धोनी आज अपने आईपीएल करियर को अलविदा ना कह दें.
हालांकि, कुछ लोगों के सकारात्मक विचार भी सामने आ रहे हैं. उनका मानना है कि हो सकता है एमएस धोनी के भविष्य को लेकर कोई नई घोषणा होने वाली है.
फिलहाल यह तो मैच के बाद ही पता चल पाएगा कि फ्रेंचाइजी किस चीज का ऐलान करने वाली है. अगर धोनी अपने आईपीएल करियर का आखिरी सीजन खेल रहे हैं तो चेन्नई में आज उनका आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है.
जारी सीजन में जरुर सीएसके की टीम मौजूदा समय में टॉप 4 में काबिज है, लेकिन उसके प्लेऑफ में पहुंचने की डगर काफी मुश्किल है अभी. ऐसे में अगर वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती है तो उनका चेन्नई में आज आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है. शायद यही वजह है कि अपने महान खिलाड़ी को समय रहते फ्रेंचाइजी घरेलू मैदान पर शानदार तरीके से विदाई देना चाहती हो.
यह भी पढ़ें- "अपने आप में एक क्लास है...", विव रिचर्ड्स ने पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को माना दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं