Sir Viv Richards on Babar Azam: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सर विव रिचर्ड्स ने बाबर आजम को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज करार दिया है. सर विव रिचर्ड्स ने पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को एक क्लास बल्लेबाज बताया है. पाकिस्तान के जियो न्यूज के साथ बात करते हुए सर विव रिचर्ड्स ने बाबर के बारे में बात की. पूर्व दिग्गज ने कहा, "बाबर अपने आप में एक क्लास है, यह देखना काफी कमाल का है कि, कैसे 29 वर्षीय बैटर दुनिया के कई अन्य शीर्ष खिलाड़ियों की तरह आक्रामक क्रिकेट खेले बिना सफल होने में सक्षम है." वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "मैं आपको निश्चित रूप से बता सकता हूं.. बाबर अपने आप में एक क्लास में है. मुझे लगता है कि वह अन्य खिलाड़ियों की तरह पूरी आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी नहीं करता है लेकिन फिर भी वह अपना काम पूरा कर लेता है. मुझे लगता है कि वह न सिर्फ पाकिस्तान के लिए बल्कि विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज में से एक है."
ये भी पढ़े- शुभमन गिल और जायसवाल में कौन है बेहतर, वसीम अकरम ने दिया जवाब
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ने आगे कहा, "बाबर की अपनी शैली है और दुनिया भर में हर बल्लेबाज की अपनी विशेष शैली होती है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें देखकर आप आनंद लेते हैं.., बाबर निश्चित रूप से उनमें से एक हैं."
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज सर विव रिचर्ड्स ने इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर भी बात की और उम्मीद जताई है कि इस बार वेस्टइंडीज की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्मेंस करेगी और खिताब जीतेगी. सर विव रिचर्ड्स ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर कहा, "भले ही मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज के पास इतनी अच्छी टीम है कि वह इस बार खिताब जीत सकती है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि वेस्टइंडीज अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे. यह याद रखना चाहिए कि वेस्टइंडीज भी काफी प्रतिभाओं से भरा हुआ है. और, इस टी20 फॉर्मट में, वे किसी भी टीम को हरा सकती है. हम बस उम्मीद कर रहे हैं कि खिलाड़ी फॉर्म में रहे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और जब तक वे ऐसा करते हैं, मुझे विश्वास है कि हम घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप जीत सकते हैं."
बता दें कि जून में टी-20 वर्ल्ड कप (Sir Viv Richards on T20 World Cup Winner) खेला जाएगा. वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में इस बार टी-20 वर्ल्ड कप होना है, वेस्टइंडीज की टीम अबतक दो बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही है. इसके अलावा इंग्लैंड ने भी दो बार खिताब जीता है, भारत की बात करें तो टीम इंडिया साल 2007 में टी-20 का खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं