विज्ञापन

2026 के 'सिक्सर किंग' बने फिन एलेन, वैभव- अभिषेक भी टॉप-10 में शामिल

Abhishek Sharma Vs Vaibhav Sooryavanshi: फिन एलेन 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 93 छक्कों के साथ टॉप पर बने हुए हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं.

2026 के 'सिक्सर किंग' बने फिन एलेन, वैभव- अभिषेक भी टॉप-10 में शामिल
Most sixes in 2026 in T20s - Zimbabwe vs India

IND vs ZIM: साल 2026 में सिक्स मारने में सबसे आगे भारत के वैभव सूर्यवंशी नहीं है. वैभव से आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन हैं जिनके नाम 93 छक्के इस साल अबतक दर्ज हो गए हैं. फिन एलेन ने अबतक ये खबर लिखे जाने तक टी-20 में साल 2026 में कुल 93 छक्के 40 पारियों में जमा चुके हैं. एलेन ने इस साल 3 शतक और 5 अर्धशतक जमाए हैं और साथ ही 193.19    के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाकर धमाका किया है. साल 2026 में सिक्सर किंग कोई है तो वह फिन एलेन हैं. 

नंबर 2 पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव ने भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले टी-20 मैच तक 20 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 81 छक्के लगाए हैं. वैभव साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि वैभव ने फिन एलेन ने 20 पारी कम खेली है और 81 छक्के लगा चुके हैं. 

नंबर 3 पर रयान डेविड रिकेलटन हैं जिनके नाम इस साल टी-20 में कुल 34 पारी में 76 छक्के हैं. रिकेलटन के बाद चौथे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं. अभिषेक ने अबतक 36 पारियों में खेलते हुए 74 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने 197.59 की स्ट्राइक रेट के साथ इस साल रन बनाए हैं. 

नंबर 5 पर ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह हैं जो इस साल अबतक टी-20 में कुल 71 छक्के 19 पारियों में लगा चुके हैं. नंबर 6 पर भारत के ईशान किशन हैं. ईशान ने 36 पारियों में कुल 71 छक्के इस साल लगा चुके हैं. 

इसके बाद नंबर आता है मिचेल मार्श का. मार्श ने 2026 में 29 पारी खेलकर अबतक 69 छक्के लगाए हैं. नंबर 8 पर निकोलस पूरन हैं. पूरन ने 33 पारी में 66 छक्के लगाए हैं. नंबर 9 पर साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक हैं. डिकॉक ने 31 पारी में 58 छक्के लगाने में सफलता हासिल की है. नंबर 10 पर शिमरोन हेटमायर हैं जिनके नाम इस साल 34 पारी में कुल 57 छक्के लगाने का कमाल दर्ज है. 

ये भी पढ़ें- कौन है भारत का पहला क्रिकेटर जिसे Live मैच में लड़की ने किया KISS, कहलाया ग्लैमर बॉय

भारत के जिम्बाब्वे दौरा

मैच तारीख  वेन्यू    समय (IST)
पहला T20I  23 जुलाई, 2026 (गुरुवार)हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST
दूसरा T20I    25 जुलाई, 2026 (शनिवार)  हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST
तीसरा T20I 26 जुलाई, 2026 (रविवार)  हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारेशाम 4:30 बजे IST

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: दूसरे टी-20 में श्रेयस अय्यर रच देंगे इतिहास, बतौर कप्तान बना देंगे 'किस्मत' वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: बल्लेबाजी के बाद अब गेंदबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! कोच ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM, 2nd T20I FREE Live Telecast: आज कितने बजे शुरू होगा मैच, भारत में फ्री में कैसे देख पाएंगे Live

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Finnley Hugh Allen, Abhishek Sharma, India, Zimbabwe, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com