विज्ञापन

मोहित-मनल की जोड़ी ने हार के मुंह से निकाला जीत का ताज, अंडर-19 एशिया कप 2026 के असली हीरो ये हैं

अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत का सेहरा अपने सिर सजा लिया है. भारत ने पाकिस्तान 1 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है.

मोहित-मनल की जोड़ी ने हार के मुंह से निकाला जीत का ताज, अंडर-19 एशिया कप 2026 के असली हीरो ये हैं
मोहित-मनल की जोड़ी ने हार के मुंह से निकाला जीत का ताज


अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत का सेहरा अपने सिर सजा लिया है. भारत ने पाकिस्तान 1 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. एक वक्त पर ऐसा लग रहा था जैसे भारत के हाथ से मैच फिसल चुका है लेकिन मोहित उल्वा और मनल चौहान ने की साझेदारी ने इस मैच को हार के मुंह से निकाल दिया. मैच के अहम मोड़ पर भारत को जीत के लिए सिर्फ 8.5 ओवर में 85 रन की दरकार थी. रन रेट लगातार बढ़ रहा था और विकेट भी हाथ में कम बचे थे. तब मोहित उल्वा और मनल चौहान ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मिलकर 57 रन की साझेदारी की और भारतीय पारी को फिर से पटरी पर ला दिया.

मोहित-मनल की साझेदारी ने किया कमाल

मोहित उल्वा ने अंत तक डटे रहते हुए शानदार पारी खेली. उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए. अपनी इस विस्फोटक पारी में मोहित ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 188.46 रहा.  दूसरी ओर मनल चौहान ने भी भरपूर साथ निभाया. उन्होंने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 146.88 रहा.

जब दोनों बल्लेबाज क्रीज़ पर थे, तब भारतीय खेमे में उम्मीद जिंदा रही.  मैच के 48वें ओवर तक आते-आते भारतीय टीम की जीत तय लग रही थी, लेकिन फिर नकाब शफीक ने मनल चौहान को उस्मान खान के हाथों कैच आउट करवा दिया. इस विकेट से भारतीय फैंस का दिल टूट गया. धड़कने बढ़ी हुई थीं. 

मनल चौहान के आउट होने के बाद भी मोहित ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मेल दिखाते हुए चिगुरुपति वेंकट के साथ भारत को जीत दिलाई. चिगुरुपति ने आते ही चौका लगाया और दिखाया कि मैच अभी खत्म नहीं हुआ है. आखिरकार भारत ने आखिरी विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें: Who is Mohit Ulva: कौन हैं मोहित उल्वा? फाइनल में अकेले पलटी बाजी, पाकिस्तान के जबड़े से छीन ली जीत

यह भी पढ़ें: रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छिनी जीत, भारत बना चैंपियन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Mohit Ulva, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com