Mohammed Shami vs Mohammed Siraj: ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 1st ODI) के खिलाफ पहले वनडे में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने गजब की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. शमी को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. शमी की घातक गेंदबाजी ने फैन्स का दिल जीत लिया. इतना ही नहीं पहले वनडे मैच में बेंच पर बैठे मोहम्मद सिराज भी शमी की गेंदबाजी के कायल हो गए. बता दें कि जब ऑस्ट्रेलियाई पारी 276 रन पर आउट हुई तो मोहम्मद सिराज मैदान पर गए और शमी को गले से लगा लिया. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है. बता दें कि हाल के समय में सिराज (Mohammed Siraj) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से शमी की जगह को प्लेइंग इलेवन में संशय बना दिया था. यही कारण था कि एशिया कप में ज्यादा मैच सिराज ने खेले. वहीं, एशिया कप के फाइनल में सिराज ने 6 विकेट लेकर यह बहस कम कर दी थी कि सिराज और शमी में कौन डिजर्व करता है.
Mohammed Siraj hugged Mohammed Shami after the five wicket haul.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 22, 2023
Two heroes of India in the 2 innings! pic.twitter.com/8G8Dupb0fx
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Mohammad Siraj hugged Mohammed Shami when he picked 5-wicket haul against Australia.
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) September 22, 2023
- What a beautiful picture! pic.twitter.com/LEUHyfDYMQ
सिराज vs शमी, कौन है ज्यादा योग्य, टीम मैनेजमेंट के सामने खड़ा हुआ सवाल
लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शमी ने करिश्माई गेंदबाजी कर 5 विकेट लेकर एक बार फिर यह बहस तेज कर दी है कि दोनों में से कौन प्लेइंग इलेवन में डिजर्व करता है. बता दें कि अब टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल ये है कि विश्व कप के मैचों में सिराज और शमी में से किसे इलेवन में शामिल किया जाए, या फिर 3 प्योर तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरा जाए. भारतीय क्रिकेट टीम में जो स्थिति तेज गेंदबाजों को लेकर अभी बनी है यह अपने आप भारतीय क्रिकेट की बढ़ोतरी को दर्शा रहा है. बता दें कि ऐसा कम ही बार होता है जब भारतीय क्रिकेट टीम तेज गेंदबाजों को लेकर ज्यादा कंफ्यूज रहती है. अगले महीने विश्व कप होना है. उससे पहले भारतीय तेज गेंदबाजों का जबरदस्त फॉर्म में रहना यकीनन एक पॉजिटिव संकेत है.
"भारतीय टीम ने कायम की विश्व क्रिकेट में बादशाहत, तीनों फॉर्मेट में नंबर वन टीम बनकर रचा इतिहास
"Mohammed Shami ने ODI में दोहराया इतिहास, 16 साल बाद भारत में किया ऐसा कारनामा
मैच की बात करें तो मोहम्मद शमी (51 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद चार बल्लेबाजों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को आठ गेंद शेष रहते पांच विकेट से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया की पारी को 276 रन पर समेटने के बाद भारत ने 48.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाकर आगामी विश्व कप की अपनी तैयारियों को पुख्ता किया.
Mohammed Siraj & Mohammed Shami. Alhamdulillah ♥️♥️ #WorldCup2023 #INDvsAUS pic.twitter.com/AJBV8k07Ut
— Farid Khan (@_FaridKhan) September 22, 2023
भारत के लिए शुभमन गिल (74) और रुतुराज गायकवाड़ (71) ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी. तो वहीं कप्तान लोकेश राहुल ( नाबाद 58) और सूर्यकुमार यादव (50) ने पांचवें विकेट के लिए 85 गेंद में 80 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचाया. गिल ने 63 गेंद की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाये तो वहीं रुतुराज ने 77 गेंद की पारी में 10 चौके जड़े. मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार ने 49 गेंद में पांच चौका और एक छक्का लगाया जबकि विजयी छक्का जड़ने वाले राहुल ने 63 गेंद की पारी एक छक्का और चार चौके लगाये. ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने दो विकेट चटकाये. (भाषा के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं