- कैफ का ट्वीट हुआ वायरल
- कैफ ने राहुल की जमकर तारीफ
- बोले-राहुल द्रविड़ की याद दिला दी
सेंचुरियन (Centurion) में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad kaif) ने केएल राहुल को लेकर एक दिलचस्प ट्वीट किया है. भारत ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 113 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में केएल राहुल (KL Rahul) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने पहली पारी में 123 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. राहुल को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
यह पढ़ें- U19 Asia Cup : भारत फिर बना चैंपियन, फाइनल मुकाबले श्रीलंका को 9 विकेट से दी मात
KL Rahul reminds me of Rahul Dravid. Always a selfless team man. Opener, spare wicket-keeper, late-order batsman, reliable slip-fielder, crisis manager and captain-in-waiting. Party, shaadi ke order bhi lete hein.
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) December 30, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोहम्मद कैफ (Mohammad kaif) ने अपने ट्वीट में लिखा 'केएल राहुल बतौर खिलाड़ी मुझे राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की याद दिलाते हैं, हमेशा टीम को पहले रखना, बतौर ओपनर बल्लेबाज खेलना हो, विकेटकीपिंग करनी हो, लोउर ऑर्डर में बल्लेबाजी करना हो, एक भरोसेमंद स्लिप फील्डर, संकट के समय संभालना हो, कैप्टन इन वेटिंग... शादी-पार्टी के भी ऑर्डर लेते हैं....'
मोहम्मद कैफ (Mohammad kaif) ने केएल राहुल की जमकर तारीफ की है कि वे टीम इंडिया के लिए किसी भी रोल में अपना योगदान दे सकते हैं. मजाक के तौर पर उन्होंने अंत में लिखा है कि शादी पार्टी के भी ऑर्डर लेते हैं . उनका कहना का मतलब ये ही है कि आप केएल राहुल से टीम इंडिया में कोई भी काम ले सकते हैं. भारतीय टीम आज तक साउथ अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. भारत ने पहला मैच जीत लिया है अब अगला मैच 3 जनवरी से जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को एक झटका लगा है और क्विंटन डी कॉक ने पहले मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है. पहले से ही कमजोर साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी के लिए ये हिला देने वाला फैसला है हालांकि दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए खेलने से उन्होंने पहले ही मना कर दिया था.
हिमाचल ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, जानिए विजय हजारे ट्रॉफी का इतिहास
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं