- गैरी कर्स्टन ने जताई अपनी इच्छा
- इंग्लैंड का एशेज में खराब प्रदर्शन
- अभी तक तीनों टेस्ट में मिली हार
भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa ) के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि जो रूट और उनकी टीम का भाग्य संवारने के लिये उनके पास बहुत अच्छी योजना है. आस्ट्रेलिया ने वर्तमान श्रृंखला के पहले तीनों मैच जीतकर एशेज अपने पास बरकरार रखी है जिसके बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड (Chris Silverwood) का पद खतरे में पड़ गया है. आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न (Melbourne) में तीसरा टेस्ट केवल ढाई दिन में अपने नाम कर दिया था. कर्स्टन ने भारतीय टीम का मुख्य कोच पद संभालने के ठीक एक साल बाद दिसंबर 2009 में पहली बार भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचा दिया था. बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के साथ भी यही उपलब्धि हासिल की थी.
यह पढ़ें- सौरव गांगुली ने कोरोना को दी मात, दादा को अस्पताल से मिली छुट्टी
कर्स्टन (Gary Kirsten) ने ‘आई न्यूज' से कहा, ‘‘इस पर (इंग्लैंड का मुख्य कोच बनना) मैं शुरू से विचार करता रहा हूं क्योंकि यह बहुत बड़ा सम्मान है.''यह पहला अवसर नहीं है जबकि दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व बल्लेबाज ने ऐसी इच्छा व्यक्त की हो. इससे पहले दो अवसरों पर वह इंग्लैंड का कोच बनने के मुख्य दावेदार थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पढ़ें- करीब एक घंटे तक लिफ्ट में अकेले फंसे रहे स्टीव स्मिथ, देखें Video
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब तक दो बार (2015 और 2019) इस पद की दौड़ में रहा हूं. मैंने शुरू से स्पष्ट किया है कि मैं सभी प्रारूपों में यह जिम्मेदारी संभालने के लिये प्रतिबद्ध नहीं हूं. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड अलग प्रारूपों के लिये अलग कोच रखने के बारे में सोच रहे हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है.''विश्व कप विजेता कोच ने इंग्लैंड की 50 ओवरों की टीम को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताया लेकिन कहा कि टेस्ट टीम अभी काफी पीछे है. कर्स्टन ने कहा, ‘‘उनकी टेस्ट टीम या वनडे टीम के साथ काम करना शानदार होगा. उनकी वनडे टीम अभी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है.'' उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास ऐसी योजना है जो काफी सोच विचार कर तैयार की गयी है. आपकी टेस्ट टीम पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही है लेकिन इससे बाहर निकलने के लिये यह वास्तव में शानदार योजना होगी. ''
भारतीय क्रिकेट टीम विवाद : कप्तान को लेकर विवादों का लंबा इतिहास
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं