Mohammad Amir returns to Pakistan team: जून में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है. आगामी टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए सभी टीमों ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है. पाकिस्तान भी आगामी खिताब पर कब्जा जमाने के लिए जोतोड़ मेहनत कर रहा है. यही वजह है कि ग्रीन टीम ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज के लिए एक दागी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है. यह कोई और नहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर हैं. आमिर के अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी इमाद वसीम ने भी संन्यास से वापसी की है. ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज में पाकिस्तान के लिए शिरकत करेंगे.
स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी रह चुके हैं आमिरइसमें कोई दो राय नहीं है कि मोहम्मद आमिर एक अनुभवी और होनहार तेज गेंदबाज हैं, लेकिन उनका करियर दागदार रहा है. अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती पलों में आमिर स्पॉट फिक्सिंग में संलिप्त पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें जेल की सजा भी काटनी पड़ी. हालांकि, कोर्ट से बरी होने के बाद उन्होंने एक बार फिर से जोरदार वापसी की, लेकिन बोर्ड के साथ अनबन होने की वजह से संन्यास का ऐलान कर दिया. इस बीच वह दुनिया भर के लीग में शिरकत करते रहे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
🚨 Pakistan squad for five-match T20I series against New Zealand 🚨
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) April 9, 2024
Read more ➡️ https://t.co/qnTIhuJYMd#PAKvNZ | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/Wa0rjJjJ62
मौजूदा समय में पाकिस्तान की गेंदबाजी कुछ असरदार नजर नहीं आ रही है. ऐसी स्थिति में पीसीबी ने एक बार फिर आमिर की तरफ रुख किया है. अनुभवी तेज गेंदबाज ने बोर्ड को निराश भी नहीं किया है और उन्होंने पाकिस्तान के लिए एक बार फिर से मैदान में उतरने का फैसला लिया है.
लाहौर और रावलपिंडी में खेले जाएंगे मैचपाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कुल 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. 10 दिन तक चलने वाले सीरीज के 3 मैच रावलपिंडी जबकि 2 मैच लाहौर में खेले जाएंगे.
मोहम्मद आमिर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियरबात करें मोहम्मद आमिर के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 147 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 177 पारियों में 259 सफलता हाथ लगी है. आमिर के नाम टेस्ट क्रिकेट में 119, वनडे में 81 और टी20 में 59 विकेट दर्ज हैं.
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीमबाबर आजम (कप्तान), मुहम्मद रिजवान, उस्मान खान, इमाद वसीम, फखर जमां, मोहम्मद आमिर, सईम अयूब, शादाब खान, इरफान खान नियाजी, इफ्तिखार अहमद, आजम खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, जमान खान, अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और उसामा मीर.
यह भी पढ़ें- हार्दिक को कप्तानी से निकाल देना चाहिए, उसकी कैप्टेंसी बहुत गंदी है, किसने लगा दी पंड्या की क्लास? VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं