Mitchell Starc, Most Wickets In First Over Of An Innings In Test Since 2015: मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उनकी तेज तर्रार गेंदबाजी का हर कोई दीवाना है. बहुत कम लोगों को पता है कि साल 2015 के बाद से वह टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. 34 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 2015 के बाद से टेस्ट क्रिकेट पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक 18 विकेट चटकाए हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर जेम्स एंडरसन का नाम आता है. एंडरसन ने पहली पारी में 14 विकेट चटकाने का कारनामा किया है.
इन दोनों धुरंधरों के बाद तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केमार रोच काबिज हैं. रोच ने 2015 के बाद से टेस्ट क्रिकेट पारी के पहले ओवर में 10 विकेट हासिल किए हैं. इसके बाद चौथे स्थान पर एक और इंग्लिश क्रिकेटर का कब्जा है. ये कोई और नहीं पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड हैं. ब्रॉड ने पारी के पहले ओवर में नौ विकेट चटकाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टॉप 5 में आखिरी नाम हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले तेज गेंदबाज टिम साउदी का आता है. साउदी ने 2015 के बाद से टेस्ट क्रिकेट पारी के पहले ओवर में आठ विकेट चटकाए हैं.
2015 के बाद से टेस्ट मैच की पारी के पहले ओवर में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
18 विकेट - मिचेल स्टार्क
14 विकेट - जेम्स एंडरसन
10 विकेट - केमार रोच
9 विकेट - स्टुअर्ट ब्रॉड
8 विकेट - टिम साउदी
मिचेल स्टार्क का टेस्ट क्रिकेट करियर
बात करें मिचेल स्टार्क के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक कंगारू टीम के लिए कुल 92 टेस्ट मैच खेले हैं. इस बीच उनको 175 पारियों में 27.43 की औसत से 371 सफलता हाथ लगी है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 48 रन खर्च कर छह विकेट है.
यह भी पढ़ें- 'फ्लावर नहीं फायर है मैं', एलेक्स कैरी का तबाही वाला छक्का देख दुनिया सहमी, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं