विज्ञापन

मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट का बदल दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

मिचेल सैंटनर ने इतिहास रच दिया है. वह न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ा है.

मिचेल सैंटनर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट का बदल दिया इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
मिचेल सैंटनर

न्यूजीलैंड के मौजूदा टी20 कप्तान मिचेल सैंटनर ने इतिहास रच दिया है. वह अपनी टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. खास मामले में उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे भारतीय मूल के कीवी स्पिनर ईश सोढ़ी को पीछे छोड़ा है. सोढ़ी न्यूजीलैंड की तरफ से 142 टी20 मुकाबले खेलने में कामयाब हुए हैं. वहीं सैंटनर के कुल मैचों की संख्या 143 हो गई है. 

टॉप-5 में ये खिलाड़ी भी शामिल

मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड की तरफ से जहां टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. वहीं ईश सोढ़ी एक पायदान नीचे खिंसकते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. तीसरे स्थान पर पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी काबिज हैं, जो कीवी टीम की तरफ से 126 टी20 मुकाबले खेलने में कामयाब हुए थे. 

चौथे स्थान पर पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम आता है. वह न्यूजीलैंड के लिए 122 मैच मैच खेलने में कामयाब रहे. टॉप-5 में पांचवें पायदान पर डेरिल मिचेल काबिज हैं, जो कि खबर लिखे जाने तक 109 मैच खेले हैं. 

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी

143 मैच - मिचेल सैंटनर
142 मैच - ईश सोढ़ी
126 मैच - टिम साउदी
122 मैच - मार्टिन गप्टिल
109 मैच - डेरिल मिचेल

मिचेल सैंटनर का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

मिचेल सैंटनर ने खबर लिखे जाने तक अपनी टीम की तरफ से कुल 143 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 138 पारियों में 151 सफलता हाथ लगी है. वहीं बल्लेबाजी के दौरान वह 94 पारियों में 1117 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: कैच भी पकड़ा, जश्न भी मना लिया... फिर पलटा खेल, किस्मत ने बचाया तो ईशान किशन ने ठोक दी फिफ्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand, India, Mitchell Josef Santner, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com