विज्ञापन

VIDEO: कैच भी पकड़ा, जश्न भी मना लिया... फिर पलटा खेल, किस्मत ने बचाया तो ईशान किशन ने ठोक दी फिफ्टी

पांचवें टी20 मुकाबले में ईशान किशन को 30 रन पर जीवनदान मिला. फिन ऐलन का शानदार कैच नियमों के कारण अमान्य करार दिया गया. इसके बाद वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे.

VIDEO: कैच भी पकड़ा, जश्न भी मना लिया... फिर पलटा खेल, किस्मत ने बचाया तो ईशान किशन ने ठोक दी फिफ्टी
ईशान किशन
@BCCI/X

पांचवें टी20 मुकाबले में ईशान किशन किस्मत के साथ मैदान में उतरे हैं. ये कहना गलत नहीं होगा! पारी का सातवां ओवर लेकर मैदान में आए विपक्षी टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने उन्हें पहली ही गेंद पर करीब-करीब फंसा लिया था. मगर किस्मत तो किशन के साथ था. फिर कैसे कोई उनका बाल बांका कर पाता. 

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि स्लॉट में नजर आ रही गेंद पर किशन ने जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया. यहां बल्ले और गेंद के बीच संपर्क भी अच्छा रहा और गेंद लॉन्ग ऑन के दिशा में चली गई. मगर यहां तैनात फिन ऐलन ने कमाल कर दिया. उन्होंने छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया. 

हालांकि, इस दौरान वह खुद को संभाल नहीं पाए और गेंद के साथ बाउंड्री लाइन के बाहर चले गए. मगर दूसरे पल ही उन्होंने खुद को संभाला और गेंद को हवा में उछालते हुए दोबारा मैदान के अंदर लौटे आए. 

इस वाक्ये के बाद कीवी खिलाड़ी विकेट का जश्न मनाने लगे. मगर पिक्चर तो अभी बाकी था मेरे दोस्त. ऐलन के इस कैच पर अंपायर को संदेह हुआ. उन्होंने फैसले को तीसरे अंपायर की तरफ रेफर कर दिया. 

जहां कई कई कोणों से रिप्ले देखने के बाद पता चला कि जब ऐलन ने गेंद को ऊपर उछाला. तब उनका पैर जमीन को छू रहा था. जिसके बाद किशन को जीवनदान मिला. अगर वह यहां आउट हो जाते तो उन्हें 30 रन के ही व्यक्तिगत स्कोर पर लौटना पड़ता. 

मगर किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था. मिले मौके का फायदा उठाते हुए किशन अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का 14वां अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे. 

टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 28 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 32 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 190.62 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के देखने को मिले. 

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा का न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज में कैसा रहा प्रदर्शन? आखिरी मैच में हो गए फुस्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Mitchell Josef Santner, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com