- मिस्बाह उल हक ने याद किया साल 2007 का टी20 वर्ल्डकप
- बोले-मैं उस शॉट को लेकर ज्यादा कॉन्फिडेंट था
- शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर कर रहे थे बात
भारत-पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच जितने भी वर्ल्डकप के मुकाबले हुए हैं उन मैचों की तस्वीरें हर क्रिकेट फैंस के जहन में ज्यों की त्यों बसी हुई हैं. इस बार साल 2021 में पहली बार पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप में भारत को हराने में कामयाब हो पाया है. सबसे ज्यादा जिसकी मैच की चर्चा होती है वो है साल 2007 का टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला.
यह पढ़ें- डेविड वॉर्नर पर चढ़ा पुष्पा का बुखार, VIDEO में इस बार बेटी के साथ की शानदार एक्टिंग
उसी वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के बीच इस फाइनल से पहले एक और मैच हुआ था जो पहले तो टाई रहा था लेकिन बाद में बॉल आउट के जरिए भारत ने उस मैच को भी जीत लिया था. उस फाइनल में जितनी चर्चा जोगिंदर शर्मा के आखिरी ओवर की होती है, उतनी ही चर्चा पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज मिस्बाह उल हक (Misbah Ul Haq) के ‘स्कूप' शॉट की होती है, जिसने पाकिस्तान से जीत छीन ली. अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने माना है कि वे ओवर कॉन्फिडेंस का शिकार हो गए थे और ये गलती कर बैठे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पाकिस्तान के फैंस बस एक ही बात कहते हैं कि उस मैच में जीत सकता था अगर मिस्बाह उल हक ने घुटना टेककर वो शॉट ना खेला होता तो. खैर इस बात का तो कुछ नहीं कह सकते कि क्या होता लेकिन मिस्बाह ने अपने उस शॉट के बारे में शोएब अख्तर के यूट्यब चैनल पर बताया है कि उन्होंने वो शॉट क्यों खेला था.
यह भी पढ़ें- शाहीन शाह अफरीदी ने बताई अपनी 'ड्रीम हैट्रिक', इन तीन भारतीय बल्लेबाजों का लिया नाम
मिस्बाह (Misbah ul Haq) ने बताया कि कई बार उन्होंने उस शॉट पर बाउंड्री हासिल की है. उसी वर्ल्डकप में उन्होंने कई बार फील्डर होने के बावजूद उन्होंने उस शॉट को खेला है. उस शॉट पर उनको इतना भरोसा था कि लगा इस बार भी वे बड़ी आसानी से उसे खेल जाएंगे क्योंकि फाइनलेग पर फील्डर काफी उपर खड़े थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं मिस्बाह उल हक ने वो शॉट खेला और कैच सीधे श्रीसंत के हाथों में गया और इस तरह भारत ने वो पहला टी20 वर्ल्डकप अपने नाम कर लिया था.
First Class Cricket और Test Match Cricket में क्या अंतर होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं