Michael Clarke on MS Dhoni: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आक्रामक पारी के बाद महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने की मांग उठ रही है लेकिन माइकल क्लार्क का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स का यह पूर्व कप्तान जरूरत पड़ने पर ही ऐसा करेगा. धोनी (Michael Clarke on MS Dhoni vs Delhi Capitals) ने दिल्ली के खिलाफ आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद पर नाबाद 37 रन बनाए लेकिन उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद धोनी के प्रशंसक उनसे ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आने की अपील कर रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान क्लार्क का मानना है कि यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी पहले की तरह फिनिशर की भूमिका निभाता रहेगा.
धोनी को लेकर माइकल क्लार्क ने कहा
उन्होंने कहा,‘‘मुझे नहीं लगता कि वह ऐसा करेंगे. मेरा मानना है कि वह मौजूदा क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे. मैं जानता हूं कि महेंद्र सिंह धोनी का प्रत्येक प्रशंसक उन्हें जितना संभव हो उतने ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता है. उनके पूरे करियर के दौरान हम सभी कहते रहे हैं कि उन्हें पारी का आगाज करना चाहिए. '' क्लार्क ने कहा,‘‘वह अभी अपने करियर के जिस दौर में हैं जहां उन्होंने कप्तानी छोड़ दी है, मुझे नहीं लगता कि वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आएंगे. मेरा मानना है कि अगर टीम की जरूरत हो तभी वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत की तरफ से 2019 में अपना आखिरी मैच खेलने वाले 42 वर्षीय धोनी ने पिछले साल घुटने का ऑपरेशन करवाया था.
क्लार्क ने कहा,‘‘क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि वह पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे. मैंने जितने भी फिनिशर देखे हैं उनमें वह सर्वश्रेष्ठ हैं. इसलिए मुझे लगता है कि टीम उनकी इस भूमिका का उपयोग आगे भी करती रहेगी.'' ऑस्ट्रेलिया के एक अन्य पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith on MS Dhoni) का मानना है कि धोनी के ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आने से चेन्नई की टीम को फायदा होगा.
स्मिथ ने कहा,‘‘उन्हें उपरी क्रम में आना चाहिए. वह गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं. यह देखना वास्तव में अविश्वसनीय था जबकि दूसरी तरफ रविंद्र जडेजा ऐसा करने के लिए संघर्ष कर रहे थे. उनके प्रशंसक भी चाहते हैं कि वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आएं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं