- आईपीएल 2021 के 17वें मैच में मुंबई और पंजाब के बीच मुकाबलाा
- पंजाब की टीम का परफॉर्मेंस अबतत औसत रहा है
- दोनों टीमों को पिछले मैच में हार मिली है
PBKS vs MI: आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर होगी, यह मैच चेन्नई में खेला जाना है. पंजाब की टीम अबतक टर्नामेंट में अपना बेस्ट नहीं दे पाई है. पंजाब को पिछले मैच में हैदराबाद ने 9 विकेट से हरा दिया था. केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब अबतक अपने सही कॉम्बिनेशन के साथ मैच में नहीं उतर पाई है. केएल राहुल (KL Rahul) और मयंक (Mayank Agrawal) के अलावा पंजाब के दूसरे बल्लेबाज अपना बेस्ट नहीं दे पाए हैं. यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल (Chris Gayle) का बल्ला खामोश है जबकि वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन भी खराब फॉर्म में चल रहे हैं. पंजाब के गेंदबाजों का भी परफॉर्मेंस अबतक निखर कर सामने नहीं आ पाया है.
RCB vs RR: कुछ ऐसे सिराज ने कर दी बटलर की बत्ती गुल, देखते रह गए राजस्थानी ओपनर, VIDEO
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस बार पंजाब की टीम स्पिन ऑक्रमण में कमजोर नजर आ रही है. दूसरी ओर मोहम्मद शमी के अलावा पंजाब के पास ऐसा दूसरा तेज गेंदबाज नहीं है जिसके पास खूब सारा अनुभव हो. तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट का पूरा भार मोहम्मद शमी के कंधे पर है. अर्शदीप सिंह और झाय रिचर्ड्सन भी अपने लय में नहीं दिख रहे हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में पंजाब की टीम यकीनन दबाव में होगी.
IPL 2021: हैदराबाद को लगा जोर का झटका, टी. नटराजन बाकी आईपीएल से बाहर हुए
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाज अबतक टूर्नामेंट में विस्फोटक अंदाज में नहीं खेल पा रहे हैं. हालांकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और सूर्यकुमार यादव फॉर्म में जरूर हैं लेकिन अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए हैं. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का बल्ले से न चल पाना यकीनन चिंता का विषय है. बता दें कि रोहित की कप्तानी वाली मुंबई को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा है. दिल्ली से मिली हार को भुलाकर मुंबई इस मैच में पंजाब के खिलाफ मैदान पर होगी. प्लेइंग इलेवन (Playing XI) में बदलाव की संभावना न के बराबर है..
संभावित XI
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, नाथन कुल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.
पंजाब किंग्स- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मोइसेस हेनरिक्स, शाहरुख खान, फैबियन एलन, एम अश्विन, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.
RCB vs RR: टॉस के समय विराट कोहली कुछ यूं गच्चा खा गए, फैंस को नहीं हुआ विश्वास, VIDEO
दोनों टीमों के बीच का रिकॉर्ड
अबतक दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 26 मैच खेले गए हैं जिसमें 14 मैच में मुंबई को जीत और 12 मुकाबले पंजाब की टीम जीतने में सफल रही है. पिछले 6 मैचों में 4 मैच मुंबई और 2 मैच में पंजाब को जीत मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं