विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2021

RCB vs RR: टॉस के समय विराट कोहली कुछ यूं गच्चा खा गए, फैंस को नहीं हुआ विश्वास, VIDEO

RCB vs RR: जो घटना टॉस के समय हुयी, वैसा आपने बमुश्किल ही आईपीएल के इतिहास में देखा होगा, लेकिन वो मजाक में कहते हैं न कि बड़े-बड़े लोगों के साथ ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं! इसे बस इसी रूप में लीजिए कि ऐसा विराट के साथ भी हो सकता है.

RCB vs RR: टॉस के समय विराट कोहली कुछ यूं गच्चा खा गए, फैंस को नहीं हुआ विश्वास, VIDEO
IPL 2021: बेंगलोर ने इस बार विराट के अंडर में अच्छी शुुुुरुआत की है
नई दिल्ली:

कभी-कभी मैदान पर ऐसा भी होता है, जो बमुश्किल ही और न के बराबर ही देखने को मिलता है और फैंस भी बहुत ही ज्यादा सकते में पड़ जाते है. कुछ ऐसा ही वीरवार को बेंगलोर और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में टॉस के दौरा हुआ और जब अनुभवी कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की प्रतिक्रिया सामने आयी, तो करोड़ों फैंस और उनके प्रशंसक हैरान रह गए. चर्चाएं और बातें होने लगीं कि विराट ऐसा कैसे कर सकते हैं. 

Zim vs Pak,1st T20I: कोहली का यह विराट रिकॉर्ड तोड़ने उतरे थे बाबर आजम, चूक गए और अब...

दरअसल हुआ यह कि टॉस में संजू सैमसन ने टेल मांगा, लेकिन आया हेड. मतलब टॉस विराट कोहली ने जीता, लेकिन इसके बावजूद विराट ने संजू को आगे कर दिया. और जब कमेंटेटर ने संजू से पूछा कि वह क्या करने जा रहे हैं, तो संजू के साथ-साथ विराट भी अवाक रह गए क्योंकि टॉस तो उन्होंने जीता था. 

IPL 2021: केएल राहुल का T20 में कमाल, सबसे तेज ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने

विराट ने तुरंत ही अपनी गलती भांप ली और दो-तीन बार सॉरी बोलते हुए यह कहकर अपनी त्रुटि को छिपाने का प्रयास किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वह टॉस जीतने के अभ्यस्त नहीं हैं. इसके बाद कोहली बोले कि वह पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं. कोहली ने तो अपनी गलती ढांप ली, लेकिन सोशल मीडिया ने तो इसे झट से पकड़ लिया और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया 

सोशल मीडिया पर फैस मजे ले रहे हैं 

दरअसल विराट को भरोसा ही नहीं हुआ कि वह टॉस जीत गए हैं

VIDEO: कुछ महीने पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में बिके थे. 

लेखक के बारे में
img
मनीष शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Sanju Viswanath Samson, Royal Challengers Bangalore Vs Rajasthan Royals 04/22/2021 Bcrr04222021201012, Indian Premier League 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com