सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को जोर का झटका लगा है और उसके स्टार लेफ्टी सीमर टी. नटराजन आईपीएल (IPPL 2021) के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.टीम के सूत्रों ने पुष्टि करते हुए कहा कि घुटने की चोट के कारण टी. नटराजन पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं. नटराजन हैदराबाद के पिछले दोनों ही मैचों में नहीं खेले थे.
Zim vs Pak,1st T20I: कोहली का यह विराट रिकॉर्ड तोड़ने उतरे थे बाबर आजम, चूक गए और अब...
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस सीजन में नटराजन केवल दो ही मैचों के लिए हैदराबाद को अपनी सेवाएं दे सके और इन मैचों में उन्होंने दो विकेट चटकाए. हैदराबाद ने अभी तक खेले चार में से सिर्फ एक ही मैच अपने नाम किया है. पिछले ही मैच में हैदराबाद ने पंजाब को 9 विकेट से मात दी.
IPL 2021: केएल राहुल का T20 में कमाल, सबसे तेज ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
बहरहाल, टी. नटराजन का बाहर होना हैदराबाद के लिए ही नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लिए भी चिंता की बात है. भारत को इस साल के आखिरी में टी20 वर्ल्ड कप खेलना है. टी. नटराजन भारत की टी20 योजनाओं में फिट हो चुके हैं. अब बीसीसीआई भी इस लेफ्टी की चोट पर पैनी नजर रखेगा. वहीं, हैदराबाद को सीजन में उनकी कमी बहुत ही ज्यादा खलने जा रही है. वहीं, यह भी देखने वाली बात होगी कि हैदराबाद उनकी जगह किस खिलाड़ी को बाकी सीजन के लिए टीम में जगह देता है.
पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच के बाद पंजाब के कप्तान वॉर्नर ने नटराजन की फिटनेस पर जानकारी देते हुए कहा था कि उनका घुटना वास्तव में बहुत सूजा हुआ है. बबल के हालात देखते हुए अगर नटराजन जाते हैं और उनका स्कैन होता है, तो वास्तव में उन्हें सात दिन बाहर बैठना होगा. उन्हें क्वारंटीन में रहना होगा. बहरहाल, अब वॉर्नर के बयान के कोई मायने नही रह गए है.
VIDEO: कुछ दिन पहले मिनी ऑक्शन में कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं