MI vs PBKS Fans Commentary IPL 2026: आईपीएल 2026 का 24वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन के दौर से गुजर रही हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए अपने घर में प्रचंड फॉर्म चल रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स पर जीत हासिल करना बड़ी चुनौती है. मुंबई इंडियंस ने सीजन की शुरुआत वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की थी. उस मैच में एमआई ने केकेआर के दिए 221 के लक्ष्य के जवाब में 224 रन बनाकर जीत हासिल की थी, लेकिन उसके बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण खेल के हर विभाग में एमआई पिछड़ रही है.
क्या आप भी हैं क्रिकेट के वो वाले फैन जो सिर्फ मैच नहीं देखते बल्कि उसके हर खास मोमेंट पर रखते हैं अपनी एक्सपर्ट्स वाली राय, कभी साथ देखने वालों के बीच तो कभी सोशल मीडिया पर. अगर आपका जवाब ‘हां' है तो ndtv.in लाया है आपके लिए मौका, जहां आपकी राय सिर्फ आपके दोस्तों और फॉलोअर्स तक नहीं बल्कि पहुंचेगी लाखों रीडर्स तक. आपको बस इतना करना है कि आज के टी-20 मैच के दौरान ट्विटर यानी एक्स या फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करें तो उसके साथ हैशटैग #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री का इस्तेमाल जरूर करें. हमारी टीम आपकी इस पोस्ट को शामिल करेगी ndtv.in पर मैच के लाइव कमेंट्री ब्लॉग में. तो देर किस बात की, निकालिए अपने अंदर के क्रिकेट एक्सपर्ट को बाहर, मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कीजिए अपनी राय #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री के साथ पोस्ट और पहुंचाइये अपनी बात को एनडीटीवी के लाखों रीडर्स तक.
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: अय्यर के कैच पर कुछ तो बोलें...
श्रेयस अय्यर का यह कैच आईपीएल के इतिहास के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ कैचों में से एक. आप इस कैच को लेकर अपने विचार दीजिए....#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ
ONE OF THE GREATEST MOMENT & CATCH IN IPL HISTORY 🥶👑
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 16, 2026
- SHREYAS IYER, THE CAPTAIN....!!!! pic.twitter.com/S0us2V5qjO
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: सूर्यकुमार यादव के लिए आपकी तरफ से कोई सुझाव ??
सूर्यकुमार यादव के लिए आपकी तरफ से कोई सुझाव ?? #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के जरिए सुझाव दे सकते हैं
Any suggestions for Suryakumar Yadav 👇🏻#MIvsPBKS pic.twitter.com/dUOGKDtiBV
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) April 16, 2026
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: क्या मुंबई जीत गया??
...तो क्या डिकॉक और नमन धीर की 122 रन की साझेदारी ने मुंबई की जीत सुनिश्चित कर दी है? #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग से अपने विचार दीजिए..
This 122-run partnership has snatched the match away from PBKS, as the game progresses, everyone will realize this. Quinton de Kock and Naman Dhir have ended PBKS's winning streak, just like Praful Hinge and Sakib Hussain did to RR.#PBKSvsMI #MIvsPBKS pic.twitter.com/2bts2CzvnK
— Aryan (@MStark_56) April 16, 2026
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: अर्शदीप का बड़ा वार !
अर्शदीप ने शुरू में ही दो बड़े विकेट चटकाकर मुंबई को हिला दिया..आप कमेंट कीजिए #NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ...
Arshdeep Singh twin strikes push back Mumbai Indians, Dream start for Punjab Kings!
— Cricket IQ (@S17Anurag) April 16, 2026
Is Arshdeep Singh back in form ? #MIvsPBKS #MIvPBKS #IPL2026 #ArshdeepSinghpic.twitter.com/0D5kmiWVlr
#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री: रोहित का अंदाज ए बयां...
हालात चाहे जैसे भी हों, लेकिन अपने पलों को मजेदार बना देते हैं....आप कमेंट कीजिए...#NDTV_क्रिकेट_कमेंट्री हैशटैग के साथ...
हम लोग MI के लिए टेंशन में हैं, तब रोहित शर्मा वहाँ फिटनेस ड्रिल का मज़ा ले रहे हैं 😭🔥#MIvsPBKS के मुकाबले में आज हिटमैन Rohit Sharma कितने रन बनाने वाले हैं 🏏 pic.twitter.com/SrjtAyMjRl
— 𝓢𝓸𝓷 𝓢𝓲𝓷𝓰𝓱 𝓨𝓪𝓭𝓪𝓿 (@SONSINGH_Ya) April 16, 2026