क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. ऑस्ट्रेलियाई दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मैट केली (Matthew Kelly) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने 39 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि केली को आईपीएल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बेड़े में भी मौका मिला था. हालांकि, देश की प्रतिष्ठित लीग में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. मैट केली को केकेआर की टीम ने साल 2019 में चोटिल एनरिच नॉर्टजे के स्थान पर साइन किया था.
मैट केली का घरेलू क्रिकेट करियर
इंटरनेशनल क्रिकेट में जरूर मैट केली को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. मगर घरेलू क्रिकेट उनका शानदार रहा. जहां वह फर्स्ट क्लास, लिस्ट 'ए' और टी20 क्रिकेट में मिलाकर कुल 274 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
फर्स्ट क्लास प्रदर्शन
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कुल 59 मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 103 पारियों में 27.43 की औसत से 180 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्हें छह बार चार और आठ बार पांच सफलता हाथ लगी.
लिस्ट 'ए' प्रदर्शन
वहीं लिस्ट 'ए' में उन्होंने कुल 29 मैच खेले. जहां वह 29 पारियों में 32.76 की औसत से 34 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. लिस्ट 'ए' में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 25 रन खर्च कर चार विकेट रहा.
टी20 प्रदर्शन
वहीं टी20 फॉर्मेट में उन्होंने कुल 42 मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह 42 पारियों में 20.85 की औसत से 60 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. यहां उन्होंने तीन बार चार विकेट लेने का कारनामा किया. एक मुकाबले में 25 रन खर्च कर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा.
यह भी पढ़ें- Catch Of The Tournament? विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन के पास पकड़ा न भूलने वाला कैच, VIDEO देख दंग रह गए लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं