विज्ञापन

भारत को समझना है तो ट्रेन में सफर करें, ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने ली शताब्दी की सवारी, बताया कैसा रहा अनुभव

Australian High Commissioner To India: ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक शताब्दी एक्सप्रेस में सफर किया. उन्होंने ट्रेन यात्रा को भारत की संस्कृति, लोगों और रोजमर्रा की जिंदगी समझने का शानदार जरिया बताया.

भारत को समझना है तो ट्रेन में सफर करें, ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने ली शताब्दी की सवारी, बताया कैसा रहा अनुभव
ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक शताब्दी एक्सप्रेस में सफर किया
X..सोशल मीडिया

भारत घूमने का असली मजा सिर्फ बड़े शहरों और मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में नहीं, बल्कि यहां की रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से देखने में भी है. इसी अनुभव को महसूस करने के लिए भारत में ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन (Australian High Commissioner Phillip Green) ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक शताब्दी एक्सप्रेस में सफर किया. 9 सितंबर को उन्होंने इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसमें ट्रेन के सफर के साथ भारत को समझने का अपना अनुभव भी बताया.

शताब्दी में बैठकर समझा 'रियल इंडिया'

फिलिप ग्रीन ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मई 2026 में भारत यात्रा के दौरान कहा था कि अगर कोई भारत को सही मायने में समझना चाहता है तो उसे ट्रेन से सफर जरूर करना चाहिए. इसी बात को महसूस करने के लिए ग्रीन ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक ट्रेन यात्रा की.

ये भी देखें- एप्पल के नए iPhone में NDTV का ऐप, लॉन्‍च में आया नजर

ट्रेन में सफर यानी नए लोगों से मुलाकात: ग्रीन

ग्रीन के मुताबिक भारतीय ट्रेन यात्रा की सबसे खास बात यहां मिलने वाले लोग हैं. सफर के दौरान यात्रियों से बातचीत करने और देश को करीब से समझने का मौका मिलता है. उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान अक्सर क्रिकेट का जिक्र हो जाताा है. कई बार भारतीय परिवार प्यार से उन्हें खाना भी ऑफर करते हैं. उन्होंने कहा कि यही भारत की खूबसूरती है और ट्रेनों में यह अनुभव और भी खाास हो जाता है.

यह भी पढ़ें:  Ganesh Chaturthi 2026: भारत के 5 सबसे मशहूर गणपति पंडाल, जहां आपको जरूर जाना चाहिए

पंजाब-हरियाणा घूमने की भी है तैयारी

उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा के दौरान ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने पंजाब और हरियाणा में नए अवसर तलाशने और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और मजबूत करने की बात भी कही. यानी यह सफर सिर्फ घूमने तक सीमित नहीं था, बल्कि दोनों राज्यों को करीब से जाानने का एक मौका भी था.

विदेशी पर्यटकों के लिए खास है ट्रेन सफर

भारत आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए ट्रेन यात्रा एक अलग तरह का अनुभव हो सकती है. खिड़की से बदलते शहर और गांव देखने के साथ स्थानीय लोगों से बातचीत भारतीय संस्कृति को समझने का मौकाा देती है. यही वजह है कि शताब्दी जैसी ट्रेन में हाई कमिश्नर का सफर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है.

यह भी पढ़ें: अमृतसर से पटना साहिब तक, भारत के 5 सबसे फेमस गुरुद्वारे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Phillip Green, Australian High Commissioner To India, Shatabdi Train, Shatabdi Express, Australia India Relations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com