IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में जहां फिल्म स्टार्स ने परफॉर्मेंस करते हुए समा बांधा वहीं दूसरी तरफ दर्शकों ध्यान सबसे ज्यादा अपनी ओर खींचा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने. कैप्टन कूल धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं. ख़बरें ये भी आ रही हैं कि शायद धोनी का ये आखिरी आईपीएल सीज़न हो सकता है. इसके बाद वे IPL से संन्यास ले सकते है. वहीं नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुई ओपनिंग सेरेमनी के दौरान जब सभी कलाकरों की परफॉर्मेंस के बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और सबके चहेते महेंद्र सिंह को स्टेज पर बुलाया तो तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम गूंज उठा.
धोनी के अनेक रंग
धोनी भी खास बग्गी मे स्वार होकर स्टेज पर पहुंचे, इससे पहले जब सभी कलाकार परफॉर्म कर रहे थे तब भी धोनी की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वे अकेले चुपचाप और बिल्कुल शांत डगआउट में बैठे हुए नज़र आ रहे थे. वहीं टॉस के समय की भी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें धोनी अपने स्वाभाविक अंदाज़ में नज़र आए बिल्कुल शांत व कूल. धोनी के इसी स्वभाव को फैंस पसंद करते हैं. क्रिकेटर तो कई हुए लेकिन धोनी ने अपनी जो पहचान दुनिया में कायम की है. वो कई मायनों में सबसे अलग है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Thala MS Dhoni arriving in the buggy. pic.twitter.com/HiLwNlIwbm
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 31, 2023
Cool Calm MS Dhoni enjoying the show! pic.twitter.com/NMDEmsYsr6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 31, 2023
Captain MS Dhoni is here! pic.twitter.com/UevhyWviUM
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 31, 2023
दुनिया के सबसे सफल कप्तान
करिश्माई कप्तान के नाम से मशहूर एसएस ने चेन्नई को 4 बार IPL का चैंपियन बनाया है. वहीं भारतीय टीम को भी धोनी ने 3 आईसीसी ट्रॉफी दिलवाई हैं. साल 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप व साल 2013 में धोनी की ही कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. बता दें कि धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं.
मैं दो पल का शायर हूं
पूर्व भारतीय कप्तान ने साल 2020 में 15 अगस्त के दिन अपने इंस्टाग्राम पर 'मैं दो पल का शायर हूं, पल दो पल मेरी कहानी है' गाने के साथ वीडियो शेयर कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. जिसके बाद से वे केवल आईपीएल में ही खेलते हुए नज़र आते हैं. धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं. उनके करीबी प्लेयर्स बताते हैं कि वे फोन का भी बहुत कम इस्तेमाल करते हैं. धोनी अपने आप में भी कई इमोशंस समेटे हुए हैं, साथ ही दुनिया भर में उनकी फैन फॉलोइंग भी ज़बरदस्त है.
--- ये भी पढ़ें ---
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका का धमाका, टी20 अंतरराष्ट्रीय में पॉवरप्ले में कूट दिए इतने रन, बन गया विश्व रिकॉर्ड
* IPL 2023: CSK और Ravindra Jadeja के बीच किस बात को लेकर हुई थी अनबन? कैसे बनी बात, सामने आई पूरी जानकारी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं