Mahesh Bhupathi on RCB: आईपीएल 2024 में आरसीबी (RCB in IPL) एक बार फिर हार गई है. लगातार 6 मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा है. लगातार हार के बाद अब बेंगलुरु के लिए प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है. कोहली, कार्तिक, डुप्लेसिस के रहते भी आरसीबी की किस्मत इस सीजन में भी नहीं बदली है. आरसीबी टीम के खराब पऱफॉर्मेंस को देखकर फैन्स ही नहीं बल्कि कई पूर्व दिग्गज भी हैरान हैं. यहां तक की टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रहे महेश भूपति (Mahesh Bhupathi) ने पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास तक निकाली है. भूपति ने आरसीबी को बेचने की बात भी कह डाली है.
ये भी पढ़े- मोहम्मद कैफ ने चुनी T20 world cup 2024 के लिए भारतीय टीम, एक नहीं बल्कि 4 बड़े दिग्गजों को नहीं दी जगह
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़े- "मझे लगता है माही भाई ...", अंबाती रायडू ने IPL से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर की भविष्यवाणी
सोशल मीडिया एक्स पर महेश भूपति (Mahesh Bhupathi) ने पोस्ट शेयर किया और बीसीसीआई से खास अपील भी की है. भूपति के द्वारा किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल है और फैन्स इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं. भूपति ने अपने पोस्ट में लिखा, "खेल, आईपीएल, फैन्स और यहां तक कि खिलाड़ियों की भलाई अब इसी में है कि आरसीबी के लिए बीसीसीआई नए मलिक की तालाश करे, जो अन्य टीमों की तरह इस फ्रेंचाइजी को बड़ा बनाने की ओर काम करेगा."
For the sake of the Sport , the IPL, the fans and even the players i think BCCI needs to enforce the Sale of RCB to a New owner who will care to build a sports franchise the way most of the other teams have done so. #tragic
— Mahesh Bhupathi (@Maheshbhupathi) April 15, 2024
इस मैच की बात करें तो ट्रेविस हेड के आक्रामक शतक और कप्तान पैट कमिंस के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 25 रन से हरा दिया. हेड के पहले टी20 शतक के अलावा हेनरिच क्लासेन ने ताबड़तोड़ 67 रन बनाये जिसकी मदद से सनराइजर्स ने टूर्नामेंट के इतिहास का रिकॉर्ड स्कोर जड़ते हुए तीन विकेट पर 287 रन बनाये. सनराइजर्स ने इसी सत्र में 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम किया था और आज अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया .
जवाब में आरसीबी की टीम सात विकेट पर 262 रन ही बना सकी, कमिंस ने 43 रन देकर बेजान पिच पर तीन विकेट लिये . इस आईपीएल मैच में 40 ओवरों में 549 रन बने जो एक रिकॉर्ड है .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं