विज्ञापन

LSG vs RR: सस्ते में आउट हुए वैभव, पर सूर्यवंशी ने बना दिया मेगा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में पहले बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi's mega record: वैभव सूर्यवंशी ने कर दिखाया है, जहां से उन्हें सेलेक्टरों के सामने अपनी एंट्री को लेकर कोई प्वाइंट साबित करने की जरूरत नहीं है

LSG vs RR: सस्ते में आउट हुए वैभव, पर सूर्यवंशी ने बना दिया मेगा रिकॉर्ड,  IPL इतिहास में पहले बल्लेबाज
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals: वैभव सूर्यवंशी
X: social media

भारतीय क्रिकेट की नई सनसनी वैभल सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बुधवार को उन करोड़ों फैंस को लखनऊ (LSG vs RR) के खिलाफ खासा निराश किया, जो उनके बल्ले से बड़े  धमाल की उम्मीद कर रहे थे. कुछ शांत रहने के बाद वैभव ने दो चौके जड़कर उम्मीद जरूर जगाई लेकिन मोहसिन खान की गेंद को सर्किल के ऊपर से उड़ाने की कोशिश में वह सिर्फ 11 गेंदों पर 8  रन बनाकर लौट गए, लेकिन आउट होने से पहले वैभव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में वह कारनामा कर दिखाया, जो उनसे कहीं बड़े नाम होने के बावजूद नहीं हीं कर सके. न ही विराट कोहली और न ही क्रिस गेल. लेकिन वैभव ने सिर्फ 15 साल की उम्र में वह कर डाला है, जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में बड़े-बड़े बल्लेबाज नहीं ही कर सके.  

यह रिकॉर्ड बहुत कुछ कहता है!

वैभव भले ही सस्ते में निपट गए,लेकिन उन्होंने वह कारनामा कर दिखाया, जो साल 2008 में मेगा टूर्नामेंट शुरू होने से लेकर अभी तक 19 साल में कोई भी नहीं कर सका. पहले ही चौके के साथ सूर्यंवशी ने आईपीएल में 500 रन पूरे कर लिए. और इसी के  सात ही वह मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. आंकड़ा छूने के लिए वैभव ने 227 गेंद लीं. 

दिग्गज बल्लेबाज नहीं कर सके कारनामा

इस उपलब्धि के साथ ही वैभव ने जून में आयरलैंड दौरे में खेले जाने वाले 2 टी20 मैचों की सीरीज के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को बड़ा संदेश भेज दिया. टी20 में किसी भी नए बल्लेबाज के आंकलन के लिए 500 रन का आंकड़ा कोई छोटा पैमाना नहीं है. और वैभव ने इस मामले में सहवाग, मैक्सवेल सहित तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए बड़ा संदेश दिया है कि वह टीम इंडिया में चयन के पूर्ण हकदार हैं.  

IPL में सबसे तेज 500 रन  बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज                  गेंद

वैभव सूर्यवंशी             227 

ग्लेन मैक्सवेल             260

प्रियांश आर्या              278

वीरेंद्र सहवाग             280

नमन धीर                  283

"ऐसे डेब्यू का क्या फायदा?" वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया डेब्यू पर अश्विन ने क्यों कहा 'ना'?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com