विज्ञापन

IRS Officer Daughter Murder: शादीशुदा महिला से रेप कर पुलिस से बचते हुए पहुंचा दिल्ली, फिर IRS अफसर की बेटी को उतारा मौत के घाट

IRS अफसर की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान अलवर के राजगढ़ निवासी राहुल मीणा के रूप में हुई है. वह अधिकारी के घर का नौकर था और उसे एक महीने पहले ही काम से हटाया गया था.

IRS Officer Daughter Murder: शादीशुदा महिला से रेप कर पुलिस से बचते हुए पहुंचा दिल्ली, फिर IRS अफसर की बेटी को उतारा मौत के घाट
अलवर में महिला से रेप कर दिल्ली में IRS की बेटी का किया मर्डर
  • IRS अफसर की बेटी का मर्डर करने वाला आरोपी अलवर के राजगढ़ का निवासी है.
  • अलवर में महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी भागकर दिल्ली गया.
  • पुलिस ने आरोपी के पिता और दोस्त समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अफसर की बेटी की गला घोंटकर हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. 1977 बैच के IRS अधिकारी की बेटी का मर्डर करने वाला आरोपी अलवर का निवासी है. उसने अफसर की बेटी की हत्या करने से कुछ घंटे पहले अलवर में ही अपने गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ रेप किया था. इसके बाद वह भागकर दिल्ली पहुंचा और दिल्ली में आईआरएस अफसर की बेटी की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस और अलवर पुलिस की टीम ने आरोपी के पिता, दोस्तों व कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. 

IRS अफसर का था पहले नौकर

IRS अफसर की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी की पहचान राहुल मीणा के रूप में हुई है. वह अधिकारी के घर का नौकर था और उसे एक महीने पहले ही काम से हटाया गया था. राहुल अलवर के राजगढ़ थाना स्थित कुंडरौली का रहने वाला है. दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला कि वह आज सुबह 6 बजे ही अधिकारी की बिल्डिंग के पास पहुंच गया था. उसने करीब आधा घंटा सीढ़ियों पर छिपकर माता-पिता के जाने का इंतजार किया. जैसे ही घर खाली हुआ और आरोपी घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

महिला के पति के साथ खेलता था लूडो 

उधर आरोपी के गांव में पड़ोसी महिला ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है. जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी. पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी और पीड़िता का पति दोनों एक साथ लूडो से जुआ खेलते थे. आरोपी राहुल ने महिला के साथ उस समय दुष्कर्म किया, जब महिला का पति और उसके घरवाले किसी शादी में गए थे. पीड़ित महिला के पति ने बताया कि यह (राहुल) मेरे पड़ोस का लड़का था. मैं कल (मंगलवार) करीब शाम 7 बजे शादी में जा रहा था. मैं गांव में खड़ा था, इसी बीच यह आया और बोला- मुझे भी ले चलो तो मैं इसको लेकर गया. फिर वहां कह रहा कि मैं तो घर जाऊंगा.

इस पर मैंने कहा कि मेरे न्योता है, मैं लेट आऊंगा. आप चले जाओ. इसके बाद राहुल सीधा मेरे घर पहुंचा और गेट खटखटाया. इस पर मेरी वाइफ को लगा कि मेरा घरवाला और उसने गेट खोल दिया. इसके बाद मेरी वाइफ को लेकर अंदर ले जाकर बदतमीजी की. करीब साढ़े 10 बजे मेरी पत्नी ने रोते हुए मेरे पास फोन किया और बताया कि राहुल ने मेरे साथ बहुत बुरा किया है. 

दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अफसर की बेटी की हत्या के बाद मौजूद पुलिस के जवान

दक्षिण दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में IRS अफसर की बेटी की हत्या के बाद मौजूद पुलिस के जवान
Photo Credit: IANS

12वीं पास है रेप और मर्डर का आरोपी

महिला के पिता ने बताया कि राहुल ने मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म करके भाग गया. सूचना पर मैं तुरंत वहां पहुंचा. आरोपी राहुल के बारे में पीड़िता के पति ने जानकारी दी कि 20-25 दिन से वह गांव में रह रहा था. उससे पहले किसी अफसर के यहां काम करता था और वह 12वीं पास है. तीन भाई है, जिनमें से यह बीच का है. पुलिस को मैंने शिकायत दी कि मेरे घर में जाकर मेरी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया. 

वहीं, अलवर के एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 12 बजे मुझे दिल्ली पुलिस की तरफ से सूचना मिली कि एक संगीन घटना हुई, जिसमें एक बच्ची के साथ रेप और मर्डर की घटना हुई. इसमें आरोपी राजगढ़ का रहने वाला था. एक और शिकायत मिली, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने स्पेशल टीम का गठन किया है. दिल्ली पुलिस के इनपुट के आधार पर अब तक 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है. उनसे पूछताछ की जा रही है. हम दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हम लोग आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रहे हैं. जानकारी में पीड़िता का पति और आरोपी दोनों को लूडो से जुआ खेलने की लत थी और दोनों ने काफी पैसा लगाया था. पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. हम सभी एंगल से पूछताछ कर रहे हैं. 

यह भी पढे़ं-  IRS Officer Daughter Murder Case: अलवर में छेड़छाड़, दिल्ली में मर्डर... IRS की बेटी की हत्या करने वाले नौकर की क्राइम कुंडली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com