Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रहा है. आजके मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. लखनऊ प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं, मयंक यादव और दिग्वेश राठी को शामिल किया गया है तो वहीं, राजस्थान की इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. आजके मैच में भी सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी. (LIVE SCORECARD)
लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11
मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव
राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वॉड: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals Live Updates | LSG vs RR Updates, IPL 2026, straight from Lucknow:
LSG vs RR LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेइंग 11
मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव
रास्थान रॉयल्स प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर
LSG vs RR LIVE: लखनऊ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला
लखनऊ सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर राजस्थान के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
LSG vs RR LIVE: कुछ देर में होगा टॉस
लखनऊ में यह मुकाबला खेला जाने वाला है. कुछ ही देर में टॉस होने वाला है. सबकी नजर एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर है.
LSG vs RR LIVE: लखनऊ की पिच क्या गुल खिलाएगी
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से धीमी रही है, जो स्पिनरों को ग्रिप और तेज गेंदबाजों कोमदद देती है. शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता, क्योंकि बल्लेबाज को अक्सर हालात को समझने और पिच के हिसाब से खुद को ढालने में समय लगता है. इन चुनौतियों के बावजूद, IPL में इस मैदान पर नतीजे आम तौर पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के पक्ष में रहे हैं.
LSG vs RR LIVE: दोनों टीमों की संभावित 11
लखनऊ सुपरजायंट्स संभावित 11
आयुष बडोनी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहसिन खान
राजस्थान रॉयल्स संभावित 11
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा
Vaibhav Sooryavanshi के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
आज वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर तीन बड़े रिकॉर्ड है.
1- वैभव आईपीएल में 50 छक्कों से 6 छक्के दूर हैं. आज यदि 6 छक्के वैभव लगाने में सफल रहे तो आईपीएल में अपने 50 सिक्स पूरे कर लेंगे. ऐसा करते ही वैभव करुण नायर, पार्थिव पटेल, विजय शंकर से आगे निकल जाएंगे. बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने 357 छक्के लगाए हैं.
2-500 रन बनाने से महज 2 रन दूर
आज आईपीएल में दो रन बनाते ही वैभव अपने IPL करियर में 500 रन पूरा कर लेंगे. सबसे तेज 500 रन पूरा करने वाले 11वें बैटर बन जाएंगे. वैभव के पाससनथ जयसूर्या की बराबरी करने का मौका है, जिन्होंने 14 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी.
3- टी20 में 1000 रन बनाने से 53 रन दूर हैं
इसके अलावा वैभव सू्र्यवंशी टी-20 में 1000 रन पूरा करने से केवल 53 रन दूर हैं.
Lucknow Super Giants vs Rajasthan Royals LIVE: लखनऊ और राजस्थान के बीच मुकाबला
आईपीएल 2026 के 32वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम के साथ है. आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सीजन की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है. टीम ने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एलएसजी को सिर्फ 2 मैच में जीत मिली है. वहीं, 4 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन रनों के लिए संघर्ष करता नजर आया है. मिचेल मार्श अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में लगातार नाकाम रहे हैं. वहीं, मार्करम भी आईपीएल 2026 में अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. निकोलस पूरन और कप्तान ऋषभ पंत भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं.