विज्ञापन

LSG vs RCB: आज एलएसजी का मुकाबला आरसीबी के साथ, जानें इकाना में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला इकाना में खेला जाएगा

LSG vs RCB: आज एलएसजी का मुकाबला आरसीबी के साथ, जानें इकाना में कैसा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bengaluru, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच गुरुवार की शाम को खेला जाएगा. इकाना एलएसजी का होम ग्राउंड है, लेकिन इस मैदान पर आरसीबी के खिलाफ एलएसजी का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. एलएसजी इकाना में आरसीबी के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है. एलएसजी का आईपीएल 2026 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज कर सकी है और अंकतालिका में आखिरी स्थान (दसवें नंबर) पर है. टीम अपने पिछले 6 मैच लगातार हारी है. इसलिए आरसीबी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली एलएसजी से किसी करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा रही है. एलएसजी का अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहद खराब रहा है.

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी और आरसीबी के बीच अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं. दोनों ही मुकाबलों में एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ और बेंगलुरु के बीच इकाना में पहला मुकाबला 2023 में खेला गया था. इस मैच को बेंगलुरु ने 18 रन से जीता था. दोनों टीमों के बीच इसी मैदान पर दूसरा मुकाबला 2025 में खेला गया था. आरसीबी ने इस मैच को 6 विकेट से जीता था. आईपीएल 2026 में इकाना के संघर्ष में बाजी किसके हाथ लगेगी, इसका पता गुरुवार रात को चलेगा.

एलएसजी का ओवरऑल रिकॉर्ड भी आरसीबी के खिलाफ बेहद खराब रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं. इसमें 5 बार आरसीबी जीती है, जबकि एलएसजी को 2 मैचों में जीत मिली है. सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी ने एलएसजी को 5 विकेट से हराया था. 

आरसीबी का सीजन बेहतरीन रहा है. टीम 9 मैचों में 6 मैच जीतकर 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. आरसीबी को अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात जायंट्स (जीटी) के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लखनऊ के खिलाफ आरसीबी जीत की पटरी पर फिर से लौटना चाहेगी. जीत के साथ आरसीबी अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें- हैदराबाद में सनराइजर्स का हल्ला बोल, पंजाब के खिलाफ बड़ा धमाका, चेन्नई का सुपर कारनामा स्वाहा

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bengaluru, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com