विज्ञापन

किराए पर फ्लैट, 20-20 हजार की सैलरी पर 2 लोग, राजस्थान पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल चलाता था सट्टे का गिरोह

जयपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुमेर सिंह को ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने किराए का फ्लैट लेकर मासिक वेतन पर दो युवक रखे थे, जो जूम ऐप पर लाइव मैचों पर सट्टा लगवाते थे.

किराए पर फ्लैट, 20-20 हजार की सैलरी पर 2 लोग, राजस्थान पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल चलाता था सट्टे का गिरोह
राजस्थान पुलिस का हेड कॉन्स्टेबल चलाता था सट्टे का गिरोह

राजस्थान के जयपुर से ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जिस पुलिस वाले के कंधे पर इस तरह से अवैध धंधे पर रोक लगाने की जिम्मेदारी होती है. वहीं पुलिसवाली सट्टेबाजी का बड़ा खिलाड़ी निकला है. जयपुर पुलिस ने एक हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. जो क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टे का गिरोह चला रहा था. इसके लिए हेड कॉस्टेबल ने जयपुर में ही एक किराए का मकान ले रखा था और उसी में 20-20 हजार रुपये की हर महीने सैलरी पर युवकों को रखा था, जो क्रिकेट के ऑनलाइन सट्टे का गिरोह चला रहे थे. 

2 युवकों से पूछताछ में नेटवर्क का हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, आरोपी हेड कांस्टेबल सुमेर सिंह ने बिंदायका इलाके में एक मकान किराए पर ले रखा था और दो युवकों को हर महीने 20-20 हजार रुपए देकर सट्टेबाजी का कारोबार संचालित करवा रहा था. पुलिस ने पहले दोनों युवकों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. अब मुख्य आरोपी हेड कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

जूम एप पर लाइव क्रिकेट मैच की सट्टेबाजी

डीसीपी (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि 14 जुलाई को बिंदायका थाना पुलिस ने सिरसी रोड स्थित एक बिल्डिंग में दबिश दी थी. यहां से दो युवक मोबाइल, टैबलेट और लैपटॉप के जरिए जूम एप पर लाइव क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवाते पकड़े गए. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील चौधरी और शक्ति सिंह के रूप में हुई है. सुनील जोधपुर का रहने वाला है और सिरसी रोड पर किराए के फ्लैट में रह रहा था, जबकि शक्ति सिंह डीडवाना-कुचामन जिले के खुनखुना गांव का निवासी है.

Latest and Breaking News on NDTV

नागौर के लीलिया का रहने वाला है हेड कॉन्स्टेबल

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी सुमेर सिंह के निर्देश पर काम कर रहे थे, जो उन्हें मासिक वेतन के साथ अन्य खर्च भी देता था. जांच में पता चला कि सुमेर सिंह नागौर जिले के लीलिया गांव का रहने वाला है और वर्तमान में जयपुर रिजर्व पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है. घटना के समय वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर था. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुमेर सिंह को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.

यह भी पढे़ं-

मेवाड़ यूनिवर्सिटी फर्जी डिग्री रैकेट में SOG का एक्शन, लेक्चरर भर्ती में धांधली का आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर में PAK बॉर्डर के पास 300 करोड़ के जमीन सौदे में हेराफेरी, इनकम टैक्स की जांच में मिली गड़बड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Jaipur News, Jaipur Police Action, Cricket Satta, Rajasthan News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com