विज्ञापन

LSG vs RCB: 'यह कोहली के विकेट से ज्यादा अहम', प्रिंस यादव ने शमी की जगह को बताया खास, कप्तान पाटीदार ने पेसर को सराहा

Prince Yadv on Virat kohli: प्लेयर ऑफ द मैच बने प्रिंस यादव ने मैच के बाद कई पहलुओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जवाब दिए, तो रजत पाटीदार ने भी इस पेसर को सराहा

LSG vs RCB: 'यह कोहली के विकेट से ज्यादा अहम', प्रिंस यादव ने शमी की जगह को बताया खास, कप्तान पाटीदार ने पेसर को सराहा
Prince Yadv on Virat kohli:
source: social media

Prince Yadav statement: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव (Prince Yadav) का नाम रविवार को आरसीबी (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली को आउट करने के बाद सभी की जुबां पर चढ़ा हुआ है. वजह एक  नहीं कई हैं. पहली विराट को विकेट से ज्यादा उनको आउट करने का तरीका, मैच का प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ बॉलरों की सूची में कई पायदान की छलांग.  बहरहाल, अच्छी बात यह है कि प्रिंस कोहली के विकेट को दिमाग पर नहीं चढ़ने देना चाहते.मैच के बाद प्रिंस ने कहा कि टीम की जीत हासिल करना अधिक महत्वपूर्ण है. आरसीबी की टीम बारिश से प्रभावित इस मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 213 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी लेकिन उसकी टीम निर्धारित 19 ओवर में छह विकेट पर 203 रन ही बना पाई. मिचेल मार्श के 111 रन की बदौलत एलएसजी ने तीन विकेट पर 209 रन बनाए थे. प्रिंस ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए.

प्रिंस ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कोहली का विकेट लेने के बाद मुझे अच्छा लगा, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हमने मैच जीत लिया. अगर मैंने विकेट लिया होता और हम हार जाते, तो इतना अच्छा नहीं लगता.' उन्होंने कहा, ‘कोई भी गेंदबाज जब किसी भी तरीके से विकेट लेता है तो अच्छा लगता है. अगर परिस्थिति ऐसी होती है कि हम विकेट लेकर ही मैच जीत सकते हैं तो वही हुआ और मुझे अच्छा लग रहा है.'  प्रिंस ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 विकेट लिए हैं, जो शीर्ष पर चल रहे गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार (17) और अंशुल कंबोज (17) से केवल एक विकेट कम है. इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी से नई गेंद से गेंदबाजी करने के बारे में बहुत कुछ सीखा है.

'शमी का मिडऑफ पर रहना बहुत अहम'

उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे (शमी से) नई गेंद से गेंदबाजी करने के बारे में बहुत कुछ सीखाय उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि जब भी कोई गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा होता है तो वह मिड-ऑन या मिड-ऑफ पर खड़े होते हैं. अगर आपका साथ देने के लिए इतना अनुभवी खिलाड़ी हो तो आत्मविश्वास का स्तर अलग हो जाता है.' वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि प्रिंस की गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया।

कप्तान पाटीदार से मिली तारीफ

पाटीदार ने कहा, ‘हमने दिल्ली में प्रिंस के साथ कई घरेलू मैच खेले हैं. मैं उन्हें लंबे समय से देखता आ रहा हूं. उनकी गेंदबाजी में विविधता है. उनके पास गति है. उनके पास स्विंग है. वह एक कुशल तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने आज बहुत अच्छी गेंदबाजी की. मुझे लगता है कि अपनी गेंदबाजी से उन्होंने मैच का रुख बदल दिया.' आरसीबी अभी 10 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और पाटीदार ने कहा कि उनकी टीम खिताब का बचाव कर सकती है. उन्होंने कहा, ‘हम इस सत्र में मौजूदा चैंपियन के रूप में खेल रहे हैं और हमारे पास फिर से चैंपियन बनने का मौका है.'

यह भी पढ़ें:   प्रिंस यादव की 140.4 किमी की तूफानी गेंद से हैरान हुए विराट कोहली, 1110 दिनों के बाद पहली बार हु्आ ऐसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prince Yadav, Mohammad Shami Ahmed, Virat Kohli, Indian Premier League 2026, Lucknow Super Giants Vs Royal Challengers Bengaluru 05/07/2026 Lkobc05072026270321, Lucknow Super Giants, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com