Bhuvneshwar kumar's big record: टीम इंडिया से बाहर चल रहे पेसर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar kumar) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के संस्करण में किसी पुरानी शराब की तरह दिखाई पड़े है. भुवनेश्वर 37वें साल में चल रहे हैं, लेकिन इस सीजन में उनकी स्विंग और सीम ऐसी दिखाई पड़ी है कि मानो कोई युवा आईपीएल का पहना पहला सीजन खेल रहा हो. सीम और स्विंग की धार सबसे बड़ी वजह रही कि वह फिलहाल 10 मैच खेलने के बाद पर्पल कैप धारक बने हुए हैं. भुवी कुल मिलाकर 17 विकेट चटकाकर संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं. बहरहाल, भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshar creates history) ने वीरवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में घरेलू टीम एलएसजी (LSG) के खिलाफ मैदान पर पैर रखने के साथ ही इतिहास रच दिया. यह भुनेश्वर का आईपीएल में 200वां मैच है और इस उपलब्धि के साथ ही वह कारनामा करने वाले 19 साल के इतिहास के टूर्नामेंट में पहले तेज गेंदबाज बन गए.
सीजन की शुरुआत में बड़ी उपलब्धि
इससे पहले भुवनेश्वर पिछले महीने की 5 तारीख को युजवेंद्र चहल के बाद आईपीएल में दो सौ विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे और सिर्फ पहले तेज गेंदबाज बने थे. तभी से भुवी की गेंदबाजी की लय, सीम और स्विंग का एक अपना ही स्तर देखने को मिला है. और अब हालात ये हैं कि सिर्फ 9 मैच बाद ही भुवी ने पर्पल कैप (सबसे ज्यादा विकेट) हासिल कर ली है. और अगर भुवी ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे, तो न केवल इससे आरसीबी को बहुत ज्यादा मदद मिलेग, बल्कि टूर्नामेंट खत्म होते-होते वह स्थायी रूप से भी पर्पल कैप पर कब्जा कर सकते हैं.
आईपीएल में दो सौ या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच
रोहित शर्मा 278
विराट कोहली 277
रवींद्र जडेजा 264
दिनेश कार्तिक 257
शिखर धवन 222
रविचंद्रन अश्विन 221
अजिंक्य रहाणे 207
सुरेश रैना 205
रॉबिन उथप्पा 205
अंबाती रायुडु 204
भुवनेश्वर कुमार 200
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार का टी20 में ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं