विज्ञापन

RCB vs LSG: 'IPL इतिहास के टॉप 3 तेज गेंदबाजों में से एक', विराट कोहली ने इस सुपरस्टार गेंदबाज को लेकर दे दिया बड़ा बयान

Virat Kohli on Bhuvneshwar Kumar 200th IPL Match, RCB vs LSG: भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 200 मैचों का जादुई आंकड़ा छुआ है.

RCB vs LSG: 'IPL इतिहास के टॉप 3 तेज गेंदबाजों में से एक', विराट कोहली ने इस सुपरस्टार गेंदबाज को लेकर दे दिया बड़ा बयान
Virat Kohli on Bhuvneshwar Kumar 200th IPL Match, RCB vs LSG:

Virat Kohli on Bhuvneshwar Kumar 200th IPL Match, RCB vs LSG: आईपीएल 2026 में आज सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपने IPL करियर का 200वां मैच खेलने उतरेंगे. इससे पहले क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने उनकी लंबी पारी और कौशल को सलाम किया. इस खास मौके पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भुवी की जमकर तारीफ की. कोहली ने RCB के द्वारा शेयर किये गए वीडियो में भुवनेश्वर को आईपीएल इतिहास के टॉप तीन गेंदबाजों में से एक गेंदबाज बताते हुए उनकी क्रिकेट की सूझबूझ पर बड़ा बयान दिया है."

भुवी की सूझबूझ और इकॉनमी बेमिसाल

विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार की उपलब्धि पर बात करते हुए कहा, "200 मैच खेलना, खासकर एक तेज गेंदबाज के तौर पर, कोई छोटी बात नहीं है. यह उनकी फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण को दिखाता है. मेरे लिए भुवी आईपीएल के इतिहास के टॉप 3 तेज गेंदबाजों में से एक हैं. आप उनके विकेटों की संख्या देखें, उनकी इकॉनमी देखें या जिस चतुराई से वो गेंदबाजी करते हैं सब कुछ बेमिसाल है." कोहली ने जोर देकर कहा कि भुवी की सबसे बड़ी ताकत उनकी क्रिकेट की समझ है, जो उन्हें सालों से एक सफल गेंदबाज बनाए हुए है.

'कप्तान का भरोसा हैं भुवनेश्वर'

कोहली ने आगे कहा कि भुवनेश्वर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर कोई भी कप्तान दबाव के पलों में आंख बंद करके भरोसा कर सकता है. विराट ने भुवी को बधाई देते हुए कहा, "यह सचमुच कमाल की बात है कि इतने सालों के क्रिकेट के बाद भी उनके पास वही स्किल्स और सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता है. एक कप्तान के तौर पर आपको पता होता है कि दबाव की स्थिति में भुवी आपको निराश नहीं करेंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि वे आगे भी इसी तरह अपनी जादुई गेंदबाजी जारी रखेंगे."

200 मैचों का ऐतिहासिक सफर

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने 200 मैचों का जादुई आंकड़ा छुआ है. वे न केवल सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, बल्कि लीग के इतिहास में दो बार 'पर्पल कैप' जीतने वाले एकमात्र गेंदबाज भी हैं. कोहली का यह बयान कि 'भुवी टॉप-3 गेंदबाजों में से एक हैं', यह साबित करता है कि भुवी की स्विंग और सटीकता का लोहा आज भी बड़े-बड़े बल्लेबाज मानते हैं.

लेखक के बारे में
img
अभिषेक भारद्वाज
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Bhuvneshwar Kumar Singh, Indian Premier League 2026, Cricket, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com