सरकार ने कहा है कि पासपोर्ट किसी व्यक्ति नागरिकता का दस्तावेज नहीं है, यह पूरी तरह से विदेश यात्रा से संबंधित दस्तावेज यानी ट्रेवल डॉक्यूमेंट है.नागरिकता का प्रमाणपत्र और सरकारी लाभ के लिए पासपोर्ट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच विदेश मंत्रालय ने यह बयान दिया है. लेकिन आपको पता होना चाहिए कि पासपोर्ट बहुत काम की चीज है. पासपोर्ट, एड्रेस प्रूफ, एज प्रूफ, नौकरी के साथ सरकारी योजनाओं के लाभ में दस्तावेज के तौर पर उपयोगी है. बैंक लोन, मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी में भी यह अहम भूमिका रखता है.
1. पासपोर्ट एक आइडेंटिटी प्रूफ
पासपोर्ट सभी सरकारी कामों में मान्य पहचान पत्र (Identity Proof) है. गृह मंत्रालय, विदेश विभाग समेत सरकारी जगहों पर पासपोर्ट को पुख्ता पहचान पत्र माना जाता है.पासपोर्ट पर आपका पूरा नाम, फोटो, हस्ताक्षर, जन्मतिथि और सरकारी मुहर होती है. किसी भी सरकारी या निजी संस्थान में वोटर आईडी या आधार कार्ड को लेकर भले ही संशय हो, लेकिन पासपोर्ट को बेहिचक स्वीकार किया जाता है.
2. पते का पुख्ता दस्तावेज (Address Proof)
पासपोर्ट इश्यू होने से पहले पुलिस आपके घर जाकर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करती है. इसे पते का सबसे प्रामाणिक दस्तावेज माना जाता है। इसका उपयोग इन जगहों पर आसानी से किया जा सकता है:
पासपोर्ट के फायदे
3.नया बैंक खाता खुलवाने में
4.नया सिम कार्ड या पोस्टपेड मोबाइल कनेक्शन लेने में
5. नया एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन लेते समय
6. सरकारी दस्तावेज (ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी) में सुधार या आवेदन के लिए
7. जन्मतिथि का प्रमाण (Date of Birth Proof)
पासपोर्ट में दर्ज जन्मतिथि को कानूनन मान्य माना जाता है. अगर आपके पास जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) या 10वीं की मार्कशीट न हो तो सही उम्र साबित करने के लिए पासपोर्ट की कॉपी दे सकते हैं. इंश्योरेंस पॉलिसी में भी आयु प्रमाणपत्र का काम करता है.
8. बैंक लोन और केवाईसी में मददगार
अगर आप होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन (Financial Transactions) के लिए आवेदन करते हैं तो बैंक आपसे केवाईसी' (KYC) दस्तावेज मांगते हैं. पासपोर्ट को बैंकों में उच्च प्राथमिकता वाला केवाईसी दस्तावेज माना जाता है. शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए डीमैट अकाउंट खोलने में पहचान और पते के लिए पासपोर्ट सबसे सुरक्षित साधन है.
ये भी पढ़ें - पासपोर्ट नहीं तो क्या होता है नागरिकता का असली डॉक्यूमेंट? जान लीजिए जवाब
9. मल्टीनेशनल जॉब में भी जरूरी
कई डिजिटल वॉलेट या पेमेंट गेटवे भी सिक्योरिटी वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट की स्कैन कॉपी मांगते हैं. कॉरपोरेट कंपनियां या मल्टीनेशनल कंपनी (MNCs) में नौकरी के वक्त भी बैकग्राउंड वेरिफिकेशन (Background Verification) की प्रक्रिया में पासपोर्ट को अनिवार्य या प्राथमिक दस्तावेज के तौर पर मांगा जाता है.
ये भी पढ़ें - भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का सबूत नहीं, यह महज ट्रैवल डॉक्यूमेंट... विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान
10. विदेश में संकट के वक्त मददगार
जब आप वैध पासपोर्ट पर किसी दूसरे देश में होते हैं तो आपको अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत सुरक्षा मिलती है. अगर ईरान-अमेरिका युद्ध की तरह विदेश में युद्ध, दंगा या कानूनी संकट खड़ा होता है तो उस देश में मौजूद भारतीय दूतावास (Embassy) आपको कानूनी सहायता देता है. कई देश भारतीय पासपोर्टधारकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं