विज्ञापन

GT vs RCB: भुवनेश्वर कुमार का टी20 में ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

Bhuvneshwar Kumar record in T20: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए. भुवी ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट कर तीन विकेट पूरे किए थे. 

GT vs RCB: भुवनेश्वर कुमार का टी20 में ऐतिहासिक कारनामा, ऐसा महारिकॉर्ड बनाने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने
IPL 2026, GT vs RCB, Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास

Bhuvneshwar Kumar record, GT vs RCB: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया. भुवनेश्वर कुमार टी-20 में एक ऐसा कमाल किया है जो इससे पहले किसी दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज ने नहीं दिया था. भुवी अब टी20  क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से 350 विकेट हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं और ओवरऑल दूसरे भारतीय गेंदबाज है, बता दें कि युजवेंद्र चहल ने टी20 में भारत की ओर से कुल 391 विकेट लिए हैं.वैसे टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट राशिद खान के नाम है. राशिद ने अबतक 710 विकेट लिए हैं. 

भुवनेश्वर कुमार के टी20 में विकेट

SRH - 157 विकेट
भारत - 90
यूपी - 44
आरसीबी - 33
PWI - 24
इंडिया A - 3

पुरुषों के T20 में भारतीय गेंदबाजों की ओर से सर्वाधिक विकेट

391 - युजवेंद्र चहल
350* - भुवनेश्वर कुमार

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए. भुवी ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर को आउट कर तीन विकेट पूरे किए थे. इससे पहले आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 19.2 ओवर में 155 रन बनाए. आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने 28 रन की पारी खेली, कोहली ने कागिसो रबाडा के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और एक ओवर में  5 चौके जमाए थे. हालांकि कोहली, रबाडा की गेंद पर ही आउट हुए, 

दूसरी ओर गुजरात की टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया. मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी की थी और 155 रन बनाए थे जिसके बाद गुजरात ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया, इस जीत के साथ गुजरात अब प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई. 

ये भी पढ़ें- GT vs RCB: विराट कोहली का टी-20 में तहलका, World Record बनाकर मचाई खलबली, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvneshwar Kumar Singh, Cricket, Indian Premier League 2026, Royal Challengers Bengaluru, Gujarat Titans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com