Delhi Capitals: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की लंबे समय बाद भी जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए अभी तक शुभ नहीं रही है. पंत एंड कंपनी खेले पांच में से एक ही मैच जीतकर सबसे फिसड्डी टीम है. और अब यहां से उसके लिए एक-एक मैच बहुत ही ज्यादा अहम होने जा रहा है. इस कड़ी में आज शुक्रवार को केएल राहुल (KL Rahul) की लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG vs DC) मुकाबला इसकी बहुत हद तक शुरुआत माना जा जा सकता है. लेकिन यह मुकाबला क्षमता और फॉर्म दोनों ही लिहाज से दिल्ली के लिए बहुत ही बड़ा चैलेंज होने जा रहा है. और इस चैलेंज एक बड़ा रोड़ा हैं लखनऊ के विंडीज लेफ्टी निकोलस पूरन. और इस पहलू से भी वजह एक ही नहीं है.
अपनी टीम के बेस्ट स्कोरर
अभी तक के सफर में निकोलस पूरन अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह चार पारियों में 169.52 के स्ट्रा-रेट से 178 रन बना चुके हैं. और बहुत खतरनाक बन चुका है इस लेफ्टी बल्लेबाज का औसत. अभी तक के सफर में निकोलस से ज्यादा छह बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं, लेकिन ये सभी औसत के मामले में निकोलस (178) के आस-पास भी नहीं हैं. निकोलस चार पारियों में एक ही बार आउट हुए हैं और इसी बात ने उनके औसत को एकदम रॉकेट बना दिया है!
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डेथ ओवरों में और भी ज्यादा खतरनाक!
निकोलस की यूएसपी (यूनीक सेलिंग प्वाइंट) यही है कि वह किसी भी क्रम पर खेलें, वह सलामी तोप से ही करते हैं!! डेथ ओवर (आखरी 5-8 ओवर) में पूरन ने गजब की स्ट्राइक क्षमता दिखाई है. इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 180 पहुंच गया है वह इस सीजन में केवल एक ही बार आउट हुए हैं. साफ है कि कप्तान पंत के लिए निकोलस चैलेंज पारी के बीच में तो है ही, डेथ ओवरों में इससे भी कहीं ज्यादा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं