विज्ञापन

'मैं नतीजे लाकर दे सकता हूं', LSG के मालिक संजीव गोयनका से भारत के पूर्व स्टार की चौंकाने वाली अपील

पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका से स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका देने की अपील की है.

'मैं नतीजे लाकर दे सकता हूं', LSG के मालिक संजीव गोयनका से भारत के पूर्व स्टार की चौंकाने वाली अपील
LSG में कोच बनना चाहते हैं पूर्व भारतीय स्पिनर

भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका से संपर्क किया है. उन्होंने फ्रेंचाइजी में स्पिन गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाने की इच्छा जताई है. सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी क्षमताओं पर भरोसा जताते हुए शिवरामकृष्णन ने गोयनका से वादा किया कि वह टीम को बेहतरीन नतीजे दिलाने में मदद कर सकते हैं. गौरतलब है कि फिलहाल इंग्लैंड के पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर कार्ल क्रो लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाजी कोच हैं. वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) छोड़कर आईपीएल 2026 से पहले LSG से जुड़े थे.

शिवरामकृष्णन ने 'एक्स' पर लिखा, "@DrSanjivGoenka, मैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन हूं. अगर आप स्पिन गेंदबाजी कोच की तलाश कर रहे हैं, तो कृपया मुझे बताएं. मुझे पूरा भरोसा है कि मैं अच्छे नतीजे दे सकता हूं."

उन्होंने आगे कहा कि उनके मार्गदर्शन में स्पिनर मैच जिताने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.

शिवरामकृष्णन ने लिखा, "मैं यह दिखाना चाहता हूं कि टी20 मैचों में भी स्पिनर मैच जिताने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं."

इस बीच, आईपीएल की मौजूदा ट्रेड विंडो के दौरान LSG ने बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली कैपिटल्स से भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया है. इसके बदले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया, जो अब आईपीएल 2027 के लिए फिर से दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़ गए हैं.

ऋषभ पंत 15 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हैं, जबकि कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल करने के लिए LSG उन्हें 13.5 करोड़ रुपये देगी. कुलदीप यादव ने दिल्ली कैपिटल्स के साथ पांच सफल सत्र बिताने के बाद अब लखनऊ सुपर जायंट्स का दामन थामा है. बाएं हाथ के इस रिस्ट स्पिनर ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 65 मैचों में 72 विकेट लिए. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता के सबसे प्रभावशाली विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अपनी जगह बनाई.

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली मानी जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuldeep Yadav, Indian Premier League 2026, Cricket, Lucknow Super Giants
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com