वेलिंगटन में वीरवार को शुरू हुए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज को न खिलाने के मामले में जोरदार बहस पकड़ ली है. पूर्व दिग्गज और हेड कोच रह चुके रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा सिराज को XI से बाहर बैठाने पर बुरी तरह फूटा है. वास्तव में मोहम्मद सिराज को वेलिंगटन टेस्ट में न खिलाना हर मंच पर चर्चा का विषय बना हुआ है. और अगर भारतीय पहलू से यह कहा जाए कि बाकी तमाम बातों से अलग पहले दिन की चर्चा मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर बैठाने पर सिमट गई, तो गलत नहीं ही होगा. शास्त्री ने तो सहवाग से आगे जाते हुए सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने के भारत के फैसले की पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कड़ी आलोचना की है. उन्होंने टीम के चयन और इन दोनों की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. शास्त्री ने सिराज को बाहर किए जाने पर विशेष रूप से निराशा व्यक्त की और इंग्लैंड में इस तेज़ गेंदबाज़ के प्रदर्शन, उनके भारी वर्कलोड (कार्यभार) और भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में उनके महत्व को बयां किया.
पूर्व ओपनर सहवाग ने कहा, 'न्यूज़ीलैंड के खिलाफ प्लेइंग XI में मोहम्मद सिराज का न होना हैरान करने वाला है. खासकर तब जब उन्होंने इंग्लैंड सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया था. तब वह भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहे थे और यकीनन टीम में अपनी जगह के हकदार थे.' उन्होंने कहा, 'हालांकि भारत के सभी गेंदबाज़ों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है, लेकिन हाल के अपने प्रदर्शन की वजह से सिराज चयन के लिए एक मज़बूत दावेदार थे. सच कहूं तो मेरी राय में आज मोहम्मद सिराज को न खिलाना, चयन का एक बहुत ही खराब फैसला है.'
उन्होंने जडेजा को बाहर रखने के फैसले को भी चुनौती दी और इस ऑलराउंडर को विश्व स्तरीय खिलाड़ी बताया. शास्त्री का तर्क था कि सिराज की अनुपस्थिति के साथ-साथ जडेजा को भी बाहर रखना इस चयन को समझना और भी मुश्किल बना देता है.
शास्त्री ने आगे कहा, 'इसी तरह रवींद्र जडेजा जैसे विश्व स्तरीय ऑलराउंडर को बाहर रखकर उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने का फैसला भी मेरी समझ से परे है. मेरी राय में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को पहले टेस्ट में निश्चित रूप से खेलना चाहिए था. यह टीम इंडिया का वाकई एक बेहद खराब फैसला है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं