विज्ञापन
11 minutes ago

KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Score: ईडन गार्डन में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब हुई है. कोलकाता ने एक ही ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन के विकेट गंवा दिए हैं. जेवियर बार्टलेट ने दोनों को अपना शिकार बनाया  है. फिलहाल बारिश के चलते मैच रुका हुआ है. (Live Scorecard)

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान बेहद ही चौंकाने वाला फैसला लिया है. मैच पर बारिश का साया है और उन्होंने ओवरकास्ट कंडिशन, जिसमें बैटिंग मुश्किल होती है, उसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. कोलकाता के कप्तान ने बताया कि टीम दो बदलाव के साथ उतरी है क्योंकि दो खिलाड़ी चोटिल है. अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान कहा कि पिछले मैच के दौरान कैच लेते समय वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे. इसके अलावा सुनील नरेन को निगल हुआ है. इसका मतलब है कि टीम दोनों फ्रंटलाइन स्पिनर के बिना उतर रही है जबकि श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनकी टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है.

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 KKR vs PBKS: अगर बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच तो क्या होगा?

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: 8:45 पर होगा निरीक्षण

अंपायर 8:45 पर मुआयना करेंगे. फिलहाल हल्की बारिश जारी है. ओह...जैसे हम आपको यह अपडेट दे रही है. बारिश तेज हो गई है. जैसा अनुमान था, वैसा हो रहा है. मानकर चलिए कि आज पूरे 20 ओवर का मैच तो नहीं होने जा रहा है.

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: फिर आए कवर्स

एक बार फिर कवर्स वापस आ गए हैं. बूंदाबांदी फिर शुरू हो चुकी है. अंपायर ने इशारा भी किया था. ओवर में कटौती तो अभी नहीं हुई है. 

KKR vs PBKS IPL 2026 Live Score: कवर हटाए जा रहे

चलिए अच्छी खबर यह है कि अब कवर्स हटाए जा रहे हैं. बारिश बहुत हल्की थी. लेकिन अब यह पूरी तरह से बंद हो चुकी है. स्टैंड में फैंस को छत के नीचे भी नहीं गए थे. 

KKR vs PBKS Live Score: पूरा मैदान कवर

ताजा तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ग्राउंडमैन ने पूरे ग्राउंड को कवर कर दिया है. बारिश कितनी भी हो, मैच दोबारा शुरू होने में अधिक समय नहीं लगेगा. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बारिश पूरी तरह से बंद हो.

KKR vs PBKS Live Score: बारिश के कारण रुका मैच

चलिए मैच को रोक दिया गया है. बारिश आ गई है. ईडन में पूरे मैदान को कवर कर दिा जाता है. ग्राउंड स्टाफ पूरे मैदान पर को कवर कर रहा है. पंजाब किंग्स इस शुरुआत से खुश होगी. अजिंक्य रहाणे ने शायद इसलिए तो टॉस जीतकर बैटिंग नहीं चुनी होगी. बारिश फिलहाल हल्की है, लेकिन आज के लिए मौसम की भविष्यवाणी बिल्कुल भी अच्छी नहीं है. 
 
3.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 25/2

KKR vs PBKS Live Score: बूंदाबादी शुरू हुई

हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई. आज के मैच में बारिश की संभावना है. कोलकाता की शुरुआत खराब हुई है. अब क्रीज पर अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे मौजूद हैं और दोनों पर कोलकाता को संभालने का जिम्मा है. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. 
 
3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 20/2 

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता को दूसरा झटका

कैमरून ग्रीन आउट...ये हो क्या रहा है. जेवियर बार्टलेट का शानदार ओवर. तीन गेंद में दो शिकार किए. एक और आउटस्विंगर और गेंद प्रभसिमरन सिंह के हाथों में चली गई. जब गेंद स्विंग होती है, तो यह गेंदबाज़ कमाल का प्रदर्शन करता है. कैमरन ग्रीन ने शॉर्ट खेलने का प्रयास किया था. स्विंग और सीम दोनों हो रही थी. ग्रीन डाइव के लिए गए थे. कैमरन ग्रीन खाता भी नहीं खोल पाए. 
1.6 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 16/2 

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता को पहला झटका

कोलकाता को पहला झटका लगा है. फिन एलन को जाना होगा. जेवियर बार्टलेट ने शिकार किया. इस बार बल्ले का किनारा लगा. पंजाब किंग्स खुश होगी. फिल एलन 6 रन बनाकर आउट हुए. इस पूरे ओवर में ज़ेवियर बार्टलेट बस एक ही काम कर रहे थे. शॉर्ट-ऑफ़-लेंथ गेंदें डालना और उन्हें एलन से दूर रखना. न्यूज़ीलैंड का यह बल्लेबाज़ हर गेंद को ज़ोरदार तरीके से मैदान के पार मारना चाहता था. इस बार उन्होंने गेंद की लाइन में आकर उसे हवा में उछालने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगी और सीधे प्रभसिमरन सिंह के हाथों में चली गई.
1.4 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 12/1 

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता की अच्छी शुरुआत

कोलकाता की शुरुआत अच्छी हुई है. अर्शदीप इनस्विंगिंग लेग स्टंप यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहे थे. एलन ने गेंद को इनसाइड एज से किसी तरह निकाल लिया और गेंद उनके पैरों के बीच से निकलकर फाइन लेग बाउंड्री तक चली गई. यह एक लो फुल टॉस गेंद थी और इस बार एलन किस्मत वाले साबित हुए. इस ओवर का दूसरा चौका है यह. अभी आखिरी गेंद बाकी है. 
0.5 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 11/0

KKR vs PBKS Live Score: बाल-बाल रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने हल्के हाथों से गेंद को खेल दिया. शॉर्ट थर्ड और स्लिप के बीच से गेंद चौके के लिए गई. फुल डिलवरी थी, जिसे बल्ले पर आने दिया. बल्ले का फेस खोला और चार रन बटोरे. हालांकि, यह रिस्की शॉर्ट था.
0.3 ओवर: कोलकाता नाइट राइडर्स 6/0

KKR vs PBKS Live Score: एक्शन शुरू

अब एक्शन की शुरुआत होगी. फिलहाल बारिश ने मैच में कोई खलल नहीं डाला है. अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है. पंजाब के लिए अर्शदीप गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे. 

KKR vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता में दो बदलाव

अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान बताया कि पिछले मैच के दौरान कैच लेते समय वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे. इसके अलावा सुनील नरेन को निगल हुआ है. इसका मतलब है कि टीम दोनों फ्रंटलाइन स्पिनर के बिना उतर रही है जबकि श्रेयस अय्यर ने बताया कि उनकी टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है. 

KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता ने चुनी बैटिंग

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के दौरान बेहद ही चौंकाने वाला फैसला लिया है. मैच पर बारिश का साया है और उन्होंने ओवरकास्ट कंडिशन, जिसमें बैटिंग मुश्किल होती है, उसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. कोलकाता के कप्तान ने बताया कि टीम दो बदलाव के साथ उतरी है क्योंकि दो खिलाड़ी चोटिल है.

KKR Vs PBKS LIVE Score: क्या है ताजा अपडेट

अभी तक कोलकाता में कोई भारी बारिश नहीं हुई है. हालांकि, मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश होने की पूरी संभावना है. टॉस के समय में अब बस 1 घंटे से थोड़ा ज़्यादा समय बचा है. मैच 7:30 PM IST पर शुरू होने वाला है.

KKR Vs PBKS LIVE Score: कैसी रहेगा मौसम

AccuWeather के अनुसार, आने वाले कुछ घंटों में कोलकाता में तूफ़ान और बारिश आ सकती है, जो आज रात बाद में मज़ा किरकिरा कर सकती है. शाम 6 बजे से रात 9 बजे के बीच लगभग 50% बारिश होने का अनुमान है.

KKR Vs PBKS LIVE Score: कैसी रहेगी पिच

पहले मैच में पिच से गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी. कटर्स का असरदार तरीके से इस्तेमाल किया जा सका. नीतीश कुमार रेड्डी ने इसे थोड़ा "दो-पेस" वाला बताया. दोपहर में हुई बारिश की वजह से आउटडोर प्रैक्टिस के दोनों सेशन रद्द हो गए, और सोमवार को मैच शुरू होने के समय के आस-पास छिटपुट आंधी-तूफ़ान आने की उम्मीद है.

KKR Vs PBKS LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

कोलकाता और पंजाब 35 बार भिड़े हैं. इस दौरान कोलकाता ने 21 मैच जीते हैं जबकि पंजाब ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं आया है. रिकॉर्ड कोलकाता के पक्ष मे हैं.

KKR Vs PBKS LIVE Score: ऐसी है दोनों टीमें

ऐसी हैं दोनों टीमें

पंजाब किंग्स टीम: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना। उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

KKR Vs PBKS LIVE Score: कोलकाता vs पंजाब की भिड़ंत

कोलकाता के ईडन गार्डन में आज होम टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है. पंजाब किंग्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं जबकि कोलकाता को दोनों मुकाबले में हार मिली है. ऐसे में आज कोलकाता अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. जबकि पंजाब की कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com