विज्ञापन

IPL 2026 KKR vs PBKS: फोरकास्ट कंडीशन फिर भी अजिंक्य रहाणे ने लिया बैटिंग का फैसला, अश्विन ने बताई रणनीति

जब फोरकास्ट कंडीशन होती है, तब कप्तान रन चेज का फैसला लेते हैं. गेंद स्विंग और सीम दोनों होती है और ऐसी स्थिति में बैटिंग मुश्किल हो जाती है. ऐसे में रहाणे ने बल्लेबाजी का फैसला क्यों लिया? इस पर अश्विन ने दिलचस्प ट्वीट किया है.

IPL 2026 KKR vs PBKS: फोरकास्ट कंडीशन फिर भी अजिंक्य रहाणे ने लिया बैटिंग का फैसला, अश्विन ने बताई रणनीति

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सोमवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. इस मैच की एक भी गेंद फेंके जाने से पहले ही सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या आखिर क्यों रहाणे ने बैटिंग का फैसला लिया? जब फोरकास्ट कंडीशन होती है, तब कप्तान रन चेज का फैसला लेते हैं. गेंद स्विंग और सीम दोनों होती है और ऐसी स्थिति में बैटिंग मुश्किल हो जाती है. मौसम का पूर्वानुमान था कि मैच के शुरुआती समय में बारिश होगी. ऐसे में केकेआर के कप्तान का यह फैसला समझ से परे रहा. वहीं पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले के पीछे टीम मैनेजमेंट और कप्तान की सोच को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा दिलचस्प ट्वीट किया है. 

रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए इस सोच को दिलचस्प बताया. अश्विन ने लिखा,"जब आपको पता हो कि बारिश से प्रभावित मैच होने वाला है, और आपके पास कम अनुभवी बॉलिंग अटैक है, तो आप पहले बैटिंग करना चुनते हैं. सोचने का दिलचस्प तरीका."

बता दें, कोलकाता इस मुकाबले में दो बदलावों के साथ उतरी है. मेजबान टीम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के स्थान पर रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को शामिल किया गया है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं है.

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा,"हम पहले बैटिंग करेंगे. विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा है, लेकिन यह बहुत बढ़िया विकेट है और इस पर घास भी थोड़ी कम है. हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जो मजबूरी में करने पड़े. पिछले मैच में कैच लेते समय वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे और सुनील नरेन भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी टीम में आए हैं."

दूसरी ओर, टॉस गंवाकर श्रेयस ने बताया है कि वह वैसे भी गेंदबाजी ही चुनते, इसलिए रहाणे ने जो फैसला लिया, उससे खुश हैं. अय्यर ने बताया कि टीम के मेंटॉर रिकी पोंटिंग के साथ उनकी केमिस्ट्री तब से और भी अच्छी हो गई, जब वे दोनों दिल्ली कैपिटल्स में साथ थे. पोंटिंग को एक प्रेरणास्त्रोत बताते हुए अय्यर ने कहा कि उनके साथ काम करना एक जबरदस्त अनुभव है.

केकेआर ने इस सीजन अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस (एमआई) के विरुद्ध खेला, जिसे 6 विकेट से गंवाया. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 65 रन से हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ अपना पहला मैच 3 विकेट से अपने नाम किया. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत हासिल की.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com