- पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दोबारा जीत हासिल करेगी, भगवंत मान ने यह दावा किया
- भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी को एक से दो सीटें और कांग्रेस को एक से नौ सीटें ही मिलेंगी चुनाव में
- मान ने कहा कि कई पूर्व कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और कांग्रेस कमजोर हुई है
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले चंडीगढ़ में NDTV की 'नवा पंजाब समिट' हो रही है. इस समिट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शिरकत की. इसमें उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में आम आदमी पार्टी दोबारा जीतेगी. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को 1-2 और कांग्रेस को 1-9 सीटें ही मिलेगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी में बीजेपी का कोई नेता नहीं है, सारे कांग्रेस वाले इधर आ गए हैं.
भगवंत मान ने कहा कि 'कांग्रेस के सब इधर आ गए. कांग्रेस का जो मुख्यमंत्री था, कैप्टन अमरिंदर, बीजेपी में है. मनप्रीत बादल बीजेपी में आ गए. रवनीत बिट्टू बीजेपी में आ गए. फतेह जंग बाजवा बीजेपी में. सुनील जाखड़ कांग्रेस से बीजेपी में आ गए.'
उन्होंने कहा कि ये सारे नेता चुनाव जिताने वाले नहीं हैं. अगर चुनाव जिताने वाले होते तो 2022 में कांग्रेस को जिता देते.
#NDTVNavaPunjabSummit | 'नवजोत सिंह सिद्धू की किसी से नहीं बनती'
— NDTV India (@ndtvindia) May 25, 2026
NDTV के 'नवा पंजाब' समिट के मंच पर बोले CM भगवंत मान #Punjab #CMBhagwantMann #AAP @rahulkanwal @BhagwantMann pic.twitter.com/elg4MfZEAY
मान ने कहा कि 'कांग्रेस में 6 मुख्यमंत्री हैं इस वक्त. उनके वॉलेंटियर कम हैं, मुख्यमंत्री ज्यादा हैं. अंधेरे में ईंट मारो, कांग्रेस के मुख्यमंत्री को जाकर लगती है.'
उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस में अपने नेताओं की किसी से नहीं बनती. उन्होंने कहा, 'रंधावा की बाजवा से नहीं बनती. बाजवा की चन्नी से नहीं बनती. चन्नी की नवजोत सिंह सिद्धू से नहीं बनती. नवजोत सिंह सिद्धू की किसी से नहीं बनती. वो तो बस खटाक-खटाक करता रहता है.'
भगवंत मान ने आखिर में दावा किया कि उनकी पार्टी ने पंजाब में बहुत काम किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब के लोग दिल नहीं तोड़ेंगे.
यह भी पढ़ेंः अकाली दल 00, BJP 1 या 2, कांग्रेस भी सिंगल डिजिट... भगवंत मान ने लिखकर दिया 2027 में किसे कितनी सीटें
यह भी पढ़ेंः बिजली, महिला कल्याण, सड़कें... पंजाब में 4 साल में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV के मंच से CM मान ने बताया
यह भी पढ़ेंः राघव चड्ढा पर भगवंत मान ने क्यों सुनाई कल्याण सिंह की कहानी, उमा भारती का भी किया जिक्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं