महिला आईपीएल को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. अब महिलाओं के आईपीएल पर मुहर लग चुकी है और ये मेगा इवेंट अब अगले साल आयोजित किया जाएगा. वहीं रोजर बिन्नी सौरव गांगुली (Roger Binny and Sourav Ganguly) की जगह बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बने हैं. बीसीसीआई की वार्षिक बैठक में आए फैसला लिया गया. बीसीसीआई की AGM में इसका ऐलान किया गया है. इसके अलावा भी बीसीसीआई के 5 प्रमुख पदों की जिम्मेदारी किसको दी गई है. इसकी भी जानकारी सामने आई है. वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने महिला आईपीएल (Women's IPL) को लेकर भी अपडेट दी है. राजीव शुक्ला का कहना है कि जल्द ही महिला आईपीएल शुरू करने के तमाम फैसले लिए जायेंगे. और महिला आईपीएल के लिए ऑक्शन भी जल्द ही आयोजित किया जाएगा.
BCCI Annual General Meeting approves Women's IPL
— ANI Digital (@ani_digital) October 18, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/zqMn03z5pH#BCCI #WomensIPL #cricket #IPL2023 pic.twitter.com/Y7edmbWvEZ
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि पुरषों के आईपीएल को शुरू हुए 15 साल हो चुके हैं, ऐसे में महिला आईपीएल की शुरुआत को लेकर भी लगातार बातें हो रही थी. ऐसे में इसी साल पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि महिला आईपीएल जल्द ही शुरू होगा. इसी बीच खबरें ये भी हैं कि महिलाओं का आईपीएल 5 टीमों के बीच खेला जाएगा.
🚨 Update 🚨: 91st Annual General Meeting of BCCI
— BCCI (@BCCI) October 18, 2022
The 91st Annual General Meeting of the Board of Control for Cricket in India (BCCI) was held on October 18th, 2022, in Mumbai.
The key decisions made are as under 🔽https://t.co/c2XV2W2Opl
बीसीसीआई के वर्तमान पदों पर मौजूद अधिकारी
बीसीसीआई अध्यक्ष - रोजर बिन्नी
बीसीसीआई सचिव - जय शाह
बीसीसीआई कोषाध्यक्ष - आशीष शेलार
बीसीसीआई उपाध्यक्ष - राजीव शुक्ला
आईपीएल चेयरमैन - अरुण धूमल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं